संकेत म्हात्रे
संकेत म्हात्रे की गिनती भारत के बेहतरीन वॉयस ओवर आर्टिस्ट और डबिंग आर्टिस्ट में होती है। वो साउथ के कईं एक्टर्स को अपनी आवाज दे चुके हैं। इस लिस्ट में अल्लू अर्जुन, महेश बाबू और जूनियर एनटीआर सहित कई साउथ स्टार्स शामिल हैं। आपको बता दें, की सूर्या की जय भीम में भी संकेत ने ही अपनी आवाज दी है। वहीं संकेत कईं इंटरनेशनल प्रोजेक्टस और एनिमेटेड फिल्मों को भी डब कर चुके हैं। यहीं नहीं, संकेत टेलीविजन विज्ञापनों और टेलीविजन पर रेडियो स्पॉट के साथ डिस्कवरी, टीएलसी के शो के लिए अपनी आवाज दे चुके हैं।