1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रश्मिका मंदाना को लगता था विजय देवरकोंडा से डर, पुष्पा एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने एक साथ दो फिल्मों में काम किया है, जिसमें फिल्म 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' शामिल में है। इन दिनों सोशल मीडिया पर रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के रिलेशनशिप के चर्चे खूब हो रहे हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 8 Feb 2022, 10:47 PM IST

रश्मिका मंदाना को लगता था विजय देवरकोंडा से डर, पुष्पा एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

रश्मिका मंदाना को लगता था विजय देवरकोंडा से डर, पुष्पा एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

'पुष्पा: द राइज' की सुपर सफलता की बदौलत साउथ की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेज में शामिल रश्मिका मंदाना ने साउथ फिल्म इंडस्ट्रि में अपना नाम बनाया हैं। अल्लू अर्जुन-रश्मिका मंदाना स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है। इन दिनो रश्मिका 'लाइगर' स्टार विजय देवरकोंडा के साथ अपने रिलेशन को लेकर सुर्खियों में बनी हुईं हैं।

विजय देवरकोंडा और रश्मिका को कई बार साथ में स्पॉट भी किया गया है। दोनों ने कभी भी अपने रिलेशनशिप स्टेट्स को लेकर कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है। इन दोनों को लेकर ये अफवाह फैल रही है कि दोनों इस वक्त एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों स्टार्स को मुंबई में डिनर डेट और गोवा ट्रिप पर भी देखा गया था। खैर इस बारे में तो अभी हम कुछ कह नहीं सकते, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रश्मिका ने एक बार इस बात का खुलासा किया था कि उनको विजय से डर लगता था?


रश्मिका और विजय देवरकोंडा की केमिस्ट्री के लाखों दीवाने हैं। फिल्म गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड में रश्मिका और विजय देवरकोंडा की जोड़ी ने धमाल मचा दिया था लेकिन एक दौर वह भी था, जब एक्ट्रेस को विजय से डर लगता था। मगर एक बार 'डियर कॉमरेड' के प्रमोशन के दौरान ही रश्मिका ने ऐसा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि जब वह विजय से मिली तो वह उनसे डर गई थी लेकिन बाद में उसे पता चला कि वह बहुत 'चिल फेलो' है।


रश्मिका ने बताया की वह अक्सर जिन लोगों से पहली बार मिलती हैं उनसे वो पहले डरती ही हैं। फिल्म 'गीता गोविंदम' की शूटिंग के दौरान वह विजय से पहली ही बार मिली थीं लेकिन दूसरी फिल्म 'डियर कॉमरेड' तक वह उनकी फ्रीक्वैंसी को पहचान गई थीं। विजय के साथ काम करने में काफी आसानी हुई। दूसरी फिल्म डियर कॉमरेड की शूटिंग काफी आसान थी क्योंकि तब तक वह उनकी वाइब्स पहचान गई थीं जिससे उनके साथ मैच करना आसान था। रश्मिका ने आगे बताया कि, 'हमारे किरदार एक-दूसरे से मैच करते हैं और हमारी दोस्ती की सबसे अच्छी बात यह है कि मुझे विजय को समझने के लिए ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ी।

यह भी पढ़ें: रश्मिका मंदाना ने इन बॉलीवुड स्टार्स के साथ काम करने से किया इनकार


आपको बता दें, फिल्म 'डियर कॉमरेड' से रश्मिका को बहुत पॉपुलैरिटी हासिल हुई, इस फिल्म में रश्मिका और विजय देवरकोंडा की जबरदस्त केमिस्ट्री स्क्रीन पर देखने को मिली थी। जल्द ही रश्मिका मंदाना अमिताभ बच्चन और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी लीड रोल करते दिखाई देने वाली हैं।

यह भी पढ़ें: भारत ने एक बार फिर बनाई ऑस्कर अवॉर्डस की नॉमिनेशन लिस्ट में जगह