1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रश्मिका मंदाना ने इन बॉलीवुड स्टार्स के साथ काम करने से किया इनकार

साउथ फ्लिम की जानी मानी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों पुष्पा फिल्म की सफलता के बाद छाईं हुईं हैं। फिल्म में उनके द्वारा किया गया 'श्रीवली' का किरदार फैंस के दिलों पर राज कर रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 8 Feb 2022, 8:40 PM IST

रश्मिका मंदाना ने इन बॉलीवुड स्टार्स के साथ काम करने से किया इनकार

रश्मिका मंदाना ने इन बॉलीवुड स्टार्स के साथ काम करने से किया इनकार

साउथ के दिग्गज डायरेक्टर्स के अलावा बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े डायरेक्टर्स रश्मिका मंदाना को काफी पसंद करते हैं। लेकिन इस बारे में कम ही लोगों को पता होगा कि रश्मिका ने बॉलीवुड के कईं सूपर स्टार्स के साथ काम करने के ऑफर को ठुकरा चुकीं हैं।

तो चलिए आपको बताते हैं कि रश्मिका ने बॉलीवुड की कौन सी फिल्मों को करने से मना कर दिया और उनमें कौन से बॉलीवुड के स्टार्स एक्ट करने वाले थे।


कार्तिक आर्यन


रश्मिका मंदाना ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में फिल्म 'किरिक पार्टी' से ही डेब्यु किया था। साउथ में इस फिल्म की सफलता के बाद फिल्म मेकर्स ने इस फिल्म का हिंदी वर्जन 'किरिक पार्टी रिमेक' बनाने का फैसला लिया। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ रश्मिका मंदाना को साइन करने का फैसला लिया गया। लेकिन रश्मिका मंदाना ने अपनी ही पुरानी फिल्म के रिमेक में काम करने से मना कर दिया। उनका कहना था कि वो एक ही किरदार को बार-बार पर्दे पर दोहराना नहीं चाहतीं।


शाहिद कपूर


शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है। इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ मृणाल ठाकुर हैं। लेकिन इस बारे में कम ही लोगों को पता होगा कि इस फिल्म के लिए डायरेक्टर्स की पहली पसंद रश्मिका मंदाना थीं। लेकिन रश्मिका मंदाना ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था।


थलापति विजय


साउथ की 'मास्टर' फिल्म सुपरस्टार थलापति विजय के करियर की सबसे सुपरहिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के लिए मेकर्स ने सबसे पहले रश्मिका मंदाना को अप्रोच किया था। लेकिन दूसरी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त होने के कारण उन्होंने ये ऑफर ठुकरा दिया था।


रणदीप हुड्डा


बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज डायरेक्टर संजय लीला भंसाली एक्टर रणदीप हुड्डा और रश्मिका मंदाना के साथ एक सूपरहिट फिल्म बनाना चाहते थे। खबरों के अनुसार रश्मिका मंदाना के मना करने के बाद वो प्रोजेक्ट आगे नहीं बड़ पाया।

यह भी पढ़ें: भारत ने एक बार फिर बनाई ऑस्कर अवॉर्डस की नॉमिनेशन लिस्ट में जगह
यह भी पढ़ें: रश्मिका मंदाना को लगता था विजय देवरकोंडा से डर, पुष्पा एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा