5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अक्षय-रजनीकांत की जोड़ी ने रिलीज से ही पछाड़ा ‘बाहुबली 2’ को, अपने नाम दर्ज किया ये रिकॉर्ड

2.0' शंकर के कॅरियर की सबसे छोटी फिल्म है। 2 घंटे 28 मिनट के अनुमोदित रन टाइम के साथ यू/ए प्रमाण पत्र के साथ सेंसर बोर्ड द्वारा मंजूरी दे दी गई थी।
2 min read
Google source verification
rajinikanth akshay kumar

rajinikanth akshay kumar

रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 2.0 को रिलीज होने में कुछ ही दिन बाकी है। इस फिल्म को लेकर फैंस में उत्सुकता बनी हुई है। करीब 600 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का निर्देशन शंकर ने किया है। रिलीज से पहले ही इस रजनी की मच अवेटेड फिल्म '2.0' ने प्रभास की फिल्म 'बाहुबली 2' को पछाड़ दिया है। बता दें कि रिलीज के पहले ही स्क्रीन काउंटिंग का काम शुरू हो चुका है। रिपोर्ट्स की मानें तो '2.0' भारत में करीब 6600 से 68000 स्क्रीन पर रिलीज होगा। जबकि 'बाहुबली 2' 6500 स्क्रीन पर रिलीज हुई थी। इस तरीके से रजनीकांत की इस फिल्म ने 'बाहुबली 2' को रिलीज के पहले ही पछाड़ दिया है।

ये रहे आंकड़े:
नार्थ बेल्ट: 4000 - 4100 स्क्रीन
आंध्र प्रदेश / तेलंगाना: 1200 - 1250 स्क्रीन
तमिलनाडु: 600 - 625 स्क्रीन
केरल: 500 - 525 स्क्रीन
कर्नाटक: 300 स्क्रीन
कुल: 6600 से 6800 स्क्रीन (लगभग।)

सेंसर बोर्ड ने दिया U/A सर्टिफिकेट:
बता दें कि '2.0' शंकर के कॅरियर की सबसे छोटी फिल्म है। 2 घंटे 28 मिनट के अनुमोदित रन टाइम के साथ यू/ए प्रमाण पत्र के साथ सेंसर बोर्ड द्वारा मंजूरी दे दी गई थी। इस मूवी का पहला भाग 69 मिनट (1 घंटा 9 मिनट) है जबकि फिल्म का दूसरा भाग 79 मिनट (1 घंटा 19 मिनट) है। ये फिल्म 29 नवंबर को रिलीज हो रही है। इस डेट से पहले कई बार फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव हो चुका है। इस मूवी में बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय विलेन के लुक में नजर आएंगे। वे क्रोमैन लुक में दिखेंगे। इस गेटअप के लेने के लिए उन्हें घंटो मेकअप रूम में बिताना पड़ा। वहीं '2.0' से अक्षय कुमार साउथ फिल्मों में डेब्यू कर रहे हैं।

'2.0' की खासियत है VFX क्वॉलिटी:
साइंस फिक्शन बेस्ड इस मूवी की सबसे खास बात इसका शानदार VFX वर्क है। बता दें कि VFX की वजह से ही कई बार मूवी की रिलीज डेट में बदलाव किया गया। VFX में हॉलीवुड स्टैंडर्ड की क्वालिटी देखने को मिलती है। इसे 3D और 2D में रिलीज किया जाएगा। ये फिल्म तमिल और हिंदी में रिलीज किया जाएगा और 13 दूसरी भाषाओं में डब किया जाएगा।