
Rajinikanth And Mani Ratnam: सुपरस्टार रजनीकांत ने वर्ष 1991 में प्रदर्शित मणिरत्नम निर्देशित फिल्म थलपति में काम किया था। इस फिल्म में ममूटी, अरविंद स्वामी, अमरीश पुरी, श्रीविद्या, भानुप्रिया और शोभना ने भी अहम भूमिका निभाई थी।
फिल्म की कहानी महाभारत के कर्ण और दुर्योधन की दोस्ती से प्रेरित थी। इस फिल्म में रजनीकांत ने कर्ण से प्रेरित सूर्य की भूमिका निभाई थी जबकि ममूटी ने दुर्योधन से प्रेरित देवराज की भूमिका निभाई थी। अब चर्चा है कि रजनीकांत 33 साल के बाद फिर से मणिरत्नम की फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं।
रजनीकांत के जन्मदिन 12 दिसंबर को इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। मणिरत्नम इन दिनों कमल हासन के साथ ‘ठग लाइफ’ की शूटिंग कर रहे हैं। वहीं रजनीकांत अपनी फिल्म 'वेट्टैयन' की रिलीज के लिए तैयार हैं, जो 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, रजनीकांत को 30 सितंबर को चेन्नई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अगले दिन उनका एक ऑपरेशन हुआ। इसके बाद अस्पताल के लोगों ने बताया कि थलाइवा सही हैं और चिंता करने की बात नहीं है। एक दिन बाद वो घर लौट गए। इसके बाद ही उनके फैंस ने राहत की सांस ली।
Updated on:
07 Oct 2024 12:50 pm
Published on:
07 Oct 2024 12:37 pm
बड़ी खबरें
View Allटॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
