24 जुलाई 2024 को सलमान और उनका परिवार यूलिया का जन्मदिन मनाने के लिए इकट्ठा हुए। इसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। सलमान के बहनोई, पूर्व अभिनेता अतुल अग्निहोत्री ने इंस्टाग्राम रील्स पर एक तस्वीर साझा की जिसमें अर्पिता खान, आयुष शर्मा, अलवीरा अग्निहोत्री, अरहान खान और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ-साथ करीबी दोस्त भी शामिल थे।