पूर्व मिस वर्ल्ड ने 2008 में न्यूयॉर्क के एक बड़े बिजनेसमैन प्रिंस तुली से शादी की, लेकिन यह शादी ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाई। उन्होंने मीडिया के सामने अपने पति पर दहेज प्रताड़ना और अननेचुरल सेक्स का आरोप लगाया। उन्होंने कहा था कि उनके पति उन्हें "जानवरों की तरह पीटते हैं"। लंबे समय तक कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद आखिरकार युक्ता मुखी को 2014 में अपने पति तलाक मिला।