इसके बाद वीडियो में ऋतिक के दोस्त की एक झलक दिखाई गई है, जिसमें चेहरा नहीं दिखाई दे रहा। वे कहते है,कि वह लोगों के दिमाग को अच्छी जिंदगी जीने के लिए प्रशिक्षित करते है। इसके बाद वह शो के होस्ट सलमान खान को भी हैरान कर देते है, वो सलमान से कहते है कि '' आपसे हर बार पूछा जाता है कि आप शादी क्यों नहीं करते इसका जवाब मेरे पास है।' उनकी इस बात से सलमान हैरान नजर आते हैं।