
Rajinikanth
तमिल फिल्मों के भगवान कहे जाने वाले रजनीकांत अब एक नई पारी की शुरुआत कर चुके हैं। उन्होंने तमिलनाडु की राजनीति में सक्रिय होने का ऐलान 1 जनवरी को ही कर दिया था। सुपरस्टार रजनीकांत ने अन्नाद्रमुक के संस्थापक एमजी रामचंद्रन (एमजीआर) की विरासत पर भी दावा कर दिया है। सोमवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रजनीकांत ने कहा कि हजार वर्षों में भी कभी कोई दूसरा 'एमजीआर' पैदा नहीं हो सकता है। मैं भी कभी 'एमजीआर' की जगह नहीं ले सकता हूं। लेकिन हां मुझे पूरा यकीन है कि मैं उनके जैसा शासन दे सकता हूं, जो गरीबों और आम लोगों की भलाई के लिए काम करेगा।
वहीं रजनीकांत के इस ऐलान पर कि अब वो फिल्मों के साथ राजनीति में भी सक्रिय हो चुके हैं। उनके राजनीति में सक्रिय होने पर अन्नाद्रमुक ने उनका मजाक उड़ाया। मजाक उड़ाते हुए उन्होंने कहा, 'कि हर कोई 'एमजीआर' नहीं हो सकता है।' सत्तारूढ़ दल के तंज का जवाब देते हुए रजनीकांत ने कहा,'मैं 'एमजीआर' नहीं हूं। कोई भी यदि कहता है कि वह उनके जैसा है, तो वह गलत है।' लेकिन राज्य में नेतृत्व के नाम पर एक खालीपन है। मुझे उम्मीद है कि मैं अच्छा प्रशासन और आध्यात्मिक सरकार देने में कामयाब रहूंगा। इसके साथ ही मैं अपनी तरफ से पूरी कोशिश करुंगा कि मैं एक बेहतर राजनेता साबित हो सकूं।
रजनीकांत ने कहा, 'जयललिता अब नहीं रहीं, करुणानिधि भी बीमार हैं। तमिलनाडु को एक बेहतर नेता की जरूरत है। मैं राजनीति में आकर इस खाली हुई जगह को भर दूंगा। इस बेहतर कार्य में भगवान मेरे साथ हैं।'
रजनीकांत के फिल्मी करियर की बात करें तो वो अभी भी फिल्मों में पूरी तरह से सक्रिय हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'काला' का टीजर रिलीज हुआ है। रिलीज होते ही ये टीजर सोशल मीडिया पर छा गया। अब इसका एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रजनीकांत नहीं बल्कि क्रिकेट के हीरो महेंद्र सिंह धोनी भी नजर आ रहे हैं।
Updated on:
07 Mar 2018 10:06 am
Published on:
06 Mar 2018 12:53 pm
बड़ी खबरें
View Allटॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
