5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म का नया पोस्टर जारी, एक बार फिर दिखा पुराना अंदाज

. इसके अलावा उन्होंने अपनी मूछें भी बड़ी-बड़ी रखी हुई हैं. रजनीकांत का यह लुक काफी शानदार है और उम्मीद है कि यह देखते-देखते वायरल हो जाएगा.
less than 1 minute read
Google source verification
rajnikanth petta movie second poster

rajnikanth petta movie second poster

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'पेटा' से उनका दूसरा लुक भी रिवील हो गया है। उनका लुक देखकर वह अपनी उम्र से आधे नजर आ रहे हैं। उनके लुक को देखकर कोई नहीं कहेगा कि वह 67 साल के हैं। सामने आए लुक में रजनीकांत ने सफेद रंग की शर्ट पहनी हुई है। इसके साथ ही उन्होंने माथे पर चंदन भी लगाया हुआ है। इसके अलावा उनकी मूछें भी बड़ी-बड़ी रखी हुई हैं। रजनीकांत का यह लुक काफी शानदार है और इनके इस लुक को काफी पसंद भी किया जा रहा है।

पोस्टर के कैप्शन में लिखा ये:
सन पिक्चर्स ने जो पोस्टर शेयर किया है उसके कैप्शन में लिखा, 'पेटा सेकेंड लुक'। बता दें कि फिल्म के पहले पोस्टर से उनका इस बार लुक काफी अलग है। इस बार के जारी लुक में वह अपने पहले वाले अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म के पोस्टर से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में उनका किरदार फिर से हटके और बिंदास होगा।

मोशन पोस्टर को भी किया गया पसंद:
वहीं Petta के मोशन पोस्टर को काफी पसंद किया जा रहा है और ये तेजी से वायरल हो रहा है। यह फिल्म कार्तिक शुभराज के निर्देशन में बन रही। फिल्म को Thalaivar 165 के उपनाम से भी जाना जा रहा है। इसके पीछे की वजह ऐसा इस लिए है क्योंकि सुपरस्टार रजनीकांत की ये 165वीं फिल्म है। रजीन की मूवी को लेकर प्रशंसकों के बीच में खासा उत्साह है।