6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ram Charan ने RRR की सक्सेस पर ये कीमती तोहफा दिया यूनिट वालों को

एस एस राजमौली की फ़िल्म RRR की सक्सेस का जश्न है अब पूरी टीम बना रही हैं। इस मूवी के एक्टर राम चरन ने अपने यूनिट को लोगों को मिठाई और सोने के सिक्के देकर अपनी फ़िल्म के सक्सेस होने का जश्न मनाया हैं।

2 min read
Google source verification

image

Manisha Verma

Apr 04, 2022

ram charan gifts 10 gram gold crew members after success of rrr

ram charan gifts 10 gram gold crew members after success of rrr

एस एस राजमौली की फ़िल्म आर आर आर दर्शकों को काफ़ी ज़्यादा पसंद आ रही हैं। बता दें कि फ़िल्म RRR का हिंदी वर्जन 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने वाला हैं। बता दें कि इस फ़िल्म की टोटल कमाई अभी तक 850 करोड़ रुपये के आस पास बतायी जा रही हैं।

बता दे इसी बीच खबर यह आ रही हैं कि इस फ़िल्म के एक्टर राम चरन ने फ़िल्म के सक्सेस होने की ख़ुशी में फ़िल्म से जुड़े रू और असिस्टेंट लोगों को दस ग्राम सोने का सिक्का गिफ़्ट किया हैं। बता दें इस सिक्के पर एक तरफ़ RRR लिखा हुआ हैं। और दूसरी तरफ़ राम चरण का नाम भी हैं।

आपको बता दें कि रविवार को राम चरन मुंबई में थी उनकी कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है जिसमें देखा यह जा रहा है कि राम चरन बिना फुटवेयर पहने देखे गए थे। चिरंजीवी के बेटे रामचरण की एक्टिंग और साध्वी का हर कोई दीवाना हैं।

एक्टर राम चरन भले ही आज इस मुक़ाम पर हैं। जहां पहुंचना हर किसी के बस की बात नहीं होती। लेकिन तब भी उनके अंदर बिलकुल भी घमंड नहीं हैं। वह बिलकुल सच्चे दिल के हैं और आम ज़िंदगी जीना ही पसंद करते हैं। ख़बरों के अनुसार उन्होंने रामोजी राव स्टूडियो में क्रू मेंबर और असिस्टेंट को बुलाया था। वहां सभी को नाश्ता करवाया और उसके बाद मिठाई और 10 ग्राम सोने का सिक्का भी दिया।

मुंबई में स्पॉट हुए राम चरन का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने उनके पैरों पर ध्यान दिया। क्योंकि वह नंगे पांव ही मीडिया को पोज दे रहे थे। इसके पीछे भी एक बहुत बड़ा कारण है राम चरन ने अय्यप्पा दीक्षा ली हैं। जिसके तहत वह हर साल सबरीमाला मंदिर जाने से पहले 41 दिन नंगे पैर रहते हैं।

यह भी पढ़ें- 'baahubali 3' को लेकर आ गई ये बड़ी खबर! Prabhas के फैंस के लिए खुशखबरी