टॉलीवुड

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा करेंगे शादी? मुंबई में डेट पर जाते दिखे एक साथ

ऐक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और तेलुगू सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के बीच पिछले काफी दिनों से अफेयर की खबरें सामने आती रही हैं। दोनों को मुंबई में डेट पर जाते हुए देखा गया है।

3 min read
Feb 21, 2022
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा करेंगे शादी? मुंबई में डेट पर जाते दिखे एक साथ

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार रश्मिका मंदाना हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस का खुशमिजाज अंदाज दर्शकों को काफी भाता है। एक्ट्रेस के चेहरे की चमक और उनकी खुशी का राज जानने के लिए फैंस हमेशा बेकरार रहते हैं। ऐसे में आपको बता दें रश्मिका की खुशी की एक वजह है एक्टर विजय देवरकोंडा।

तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा अपनी फिल्मों के अलावा ऐक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ अपने कथित अफेयर को लेकर चर्चा में रहते हैं। रश्मिका मंदाना जिन्हें 'नैशनल क्रश' कहा जाता है, वह भी विजय के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहती हैं।


टॉलीवुड के गलियारों में चर्चा है कि दोनों इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि ना तो रश्मिका मंदाना की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट आई है और ना ही विजय देवकोंडा की तरफ से।


रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की जोड़ी ऑनस्क्रीन सुपरहिट रही है। साउथ की सिनेमा में दोनों की जोड़ी को पसंद किया जाता है। फिल्म 'डियर कॉमरेड', 'गीता गोविंदम' में हम इस पावरफुल जोड़ी को देख चुके हैं।


विजय और रश्मिका के फैन्स सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा कर रहे हैं कि दोनों इस साल के अंत तक शादी कर सकते हैं। हालांकि भले ही फैन्स दोनों ऐक्टर्स की शादी तक पहुंच गए हों लेकिन अभी तक न तो रश्मिका और न ही विजय, दोनों ने अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म नहीं किया है।

यह भी पढ़ें: ऋतिक रोशन की फैमिली के साथ लंच करने उनके घर पहुंचीं सबा आजाद, आखिर क्या है आगे का प्लान?


रश्मिका फिल्म 'पुष्पा' में धमाल मचाने के बाद एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बोलीं। उन्होंने विजय के साथ शादी को लेकर भी बातें बताई हैं। रश्मिका और विजय कई बार साथ भी नजर आ चुके हैं। मगर दोनों एक दूसरे को सिर्फ खास दोस्त बताते हैं।


हाल ही में इंडिया टूडे को दिए इंटरव्यू में रश्मिका ने बताया कि, वो शादी के बारे में नहीं सोच रही हैं। शादी-विवाह जैसी चीजों के लिए वो अभी काफी छोटी हैं। इन गोल-मटोल बातों के जरिए रश्मिका ने शादी की बात टाल दी है।

यह भी पढ़ें: ये बॉलीवुड एक्ट्रेस पहले करती थी प्री-स्कूल में टीचर की नौकरी, ABCD और 1234 सिखाने से लेकर करती थी बच्चों के डायपर्स चेंज

Published on:
21 Feb 2022 10:32 pm
Also Read
View All

अगली खबर