
ऋतिक रोशन की फैमिली के साथ लंच करने उनके घर पहुंचीं सबा आजाद, आखिर क्या है आगे का प्लान?
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन इन दिनों खूब चर्चा का विषय बने हुए हैं। आजकल वो एक हसीना के साथ अक्सर स्पॉट होते हैं और उस हसीना ने तो अब उनके घर में भी अपनी हाजिरी दे दी है और इस बात का सबूत है हाल की फोटो, जिसमें ऋतिक की खास दोस्त एक्टर के परिवार के संग नजर आ रही हैं और यह फोटो खुद चाचा राजेश रोशन ने शेयर की है।
सिंगर सबा आजाद की नजदीकियां सिर्फ ऋतिक रोशन से ही नहीं बल्कि उनके परिवार के साथ भी बढ़ रही हैं। दरअसल सबा रविवार को ऋतिक की फैमली के साथ लंच करती नजर आईं। इस लंच की फोटो ऋतिक के चाचा राजेश रोशन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की।
शेयर की गई इस फोटो में ऋतिक और सबा को पूरे परिवार के साथ बैठे देखा जा सकता है। फोटो में ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन, बेटे रिहान और रेदान, कजिन पश्मीना मौजूद हैं। परिवार के बीच ऋतिक रोशन आराम से बैठे हैं और उनके कजिन के साथ सबा आजाद बैठी मुस्कुरा रही हैं। सभी लोग लिविंग रूम में सोफे के गद्दे पर लेटते नजर आए और एक दूसरे के साथ काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।
इस तस्वीर को शेयर करते हुए राजेश रोशन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'खुशियां आसपास हैं, खासकर संडे को जब लंच टाइम हो।' इस तस्वीर पर रिएक्ट करते हुए ऋतिक रोशन ने लिखा 'यह यच है चाचा... और आप सबसे ज्यादा मजाकिया हैं...। वहीं सबा आजाद भी पीछे नहीं रहीं और उन्होंने कहा कि 'बेस्टेस्ट संडे'।
सोशल मीडिया पर यह फैमिली फोटो खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देख साफ जाहिर है कि, सबा की न केवल ऋतिक बल्कि उनके परिवार से भी अच्छी बॉन्डिंग हो चुकी है। इस फोटो को देखकर अब फैन्स यह कह रहे हैं कि ऋतिक की लाइफ में सबा की एंट्री हो चुकी है। लोग इस पारिवारिक तस्वीर पर खूब रिएक्ट कर रहे हैं और जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
आपको बता दें कि, ऋतिक रोशन तलाकशुदा और दो बच्चों के पिता हैं। एक्टर ने इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान संग शादी की थी और 2014 में दोनों का तलाक हो गया था।
यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान के काबुल में जन्मा था ये बॉलीवुड एक्टर, यहूदी कब्रिस्तान में जाकर करता था डायलॉग्स की प्रैक्टिस
वर्क फ्रंट की बात करें तो बहुत जल्द ऋतिक रोशन फिल्म विक्रम वेधा में नजर आने वाले हैं। कुछ हफ्ते पहले ही इस फिल्म से ऋतिक रोशन का पहला लुक भी सामने आया था। इसके अलावा वह फिल्म फाइटर में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के जरिए पहली दफा पर्दे पर ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की जोड़ी साथ नजर आएगी।
बात की जाए सबा आजाद की तो उनकी वेब सीरीज रॉकेट बॉयज हाल ही में लॉन्च हुई है। इस सीरीज में जिम सर्भ और इश्वाक सिंह ने अहम रोल निभाया है।
यह भी पढ़ें: ये बॉलीवुड एक्ट्रेस पहले करती थी प्री-स्कूल में टीचर की नौकरी, ABCD और 1234 सिखाने से लेकर करती थी बच्चों के डायपर्स चेंज
Published on:
21 Feb 2022, 9:52 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.