17 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रवि मोहन के आरोपों पर सास सुजाता का फूटा गुस्सा, बोलींं- जल्द बताऊंगा किसने काटी थी नस, दूंगी सबूत

Sujata On Ravi Mohan: साउथ एक्टर रवि मोहन और उनकी पत्नी आरती के तलाक विवाद में अब अभिनेता की सासूमां सुजाता विजयकुमार की एंट्री हो गई है। सुजाता ने रवि के सभी आरोपों को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

3 min read
Google source verification
Ravi Mohan mother in law sujatha vijayakumar on allegation said i have evidence soon revealed divorce case

रवि मोहन की सास सुजाता का बयान (Photo Source- Actress Instagram)

Jayam Ravi divorce controversy: साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता जयम रवि (रवि मोहन) और उनकी पत्नी आरती का पारिवारिक विवाद अब एक नया मोड़ ले चुका है। हाल ही में रवि ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिंगर केनीशा फ्रांसिस के साथ अपने ब्रेकअप और उन पर हो रही साइबर बुलिंग का जिक्र किया था। रवि के इन आरोपों के बाद अब उनकी सासूमां और जानी-मानी फिल्म प्रोड्यूसर सुजाता विजयकुमार ने सभी आरोपों पर पहला रिएक्शन दे डाला है। उन्होंने दामाद रवि के सभी दावों को सिरे से खारिज करते हुए कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए हैं।

रवि मोहन के आरोपों पर सास ने दिया बयान (Jayam Ravi divorce controversy)

सुजाता से जब मीडिया ने बेटी आरती और दामाद रवि के बिखरते रिश्ते को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने बेहद आक्रामक अंदाज में जवाब दिया। सुजाता ने साल 2008 के एक पुराने इंटरव्यू का जिक्र करते हुए कहा, "विकाटन मैगजीन को दिया गया एक पुराना इंटरव्यू है, जिसमें सब कुछ साफ हो जाएगा। मैं इस समय उसी इंटरव्यू को ढूंढ रही हूं। वह जल्द ही दुनिया के सामने यह सच ले आएगा कि असल में कौन ब्लैकमेल हो रहा था और किसने इस शादी के लिए अपने हाथ की नस काटी थी।"

सुजाता ने रवि मोहन के दावों को बताया झूठा (Sujatha Vijayakumar on Jayam Ravi)

सुजाता ने रवि के उस दावे को भी झूठा बताया जिसमें अभिनेता ने कहा था कि उन्हें अपनी ही कमाई का पैसा खर्च करने की आजादी नहीं थी। सुजाता ने कहा कि कोर्ट में इस बात की सच्चाई पहले ही साफ हो चुकी है। वहीं, जब उनसे पूछा गया कि क्या रवि उनके मेडिकल खर्च के लिए हर महीने 25,000 रुपये देते हैं? इस पर उन्होंने कहा, "वह ऐसा कुछ नहीं करते। और अगर वह ऐसा करते भी, तो एक दामाद के तौर पर यह उनका फर्ज होता।"

इसके अलावा, रवि ने आरोप लगाया था कि उन्हें उनके बेटों (आरव और अयान) से मिलने नहीं दिया जा रहा है, जिसे सुजाता ने पूरी तरह गलत बताया। केनीशा फ्रांसिस द्वारा लगाए गए साइबर बुलिंग के आरोपों पर सुजाता ने कहा कि वह खुद साइबर क्राइम यूनिट से संपर्क करेंगी ताकि यह साफ हो सके कि असल में किसने किसे प्रताड़ित किया है।

सुजाता बात करते हुए हुईं इमोशनल (Jayam Ravi kids custody issue)

सुजाता ने भावुक होते हुए कहा कि वे इस विवाद को ज्यादा तूल इसलिए नहीं देना चाहतीं क्योंकि उनका बड़ा नाती इस समय 10वीं कक्षा में है और उसकी परीक्षाएं चल रही हैं। इस पारिवारिक ड्रामे की वजह से बच्चा भारी मानसिक तनाव में है। उन्होंने कहा, "वह इस छोटी सी उम्र में वो सब देख और पढ़ रहा है, जो उसे नहीं देखना चाहिए।"

आपको बता दें कि साल 2009 में शादी के बंधन में बंधे इस जोड़े ने 15 साल साथ रहने के बाद 2024 में अलग होने का फैसला किया था, जिसके बाद से ही दोनों परिवारों के बीच की कड़वाहट लगातार बढ़ती जा रही है