11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Samantha Ruth Prabhu Birthday: पार्ट टाइम जॉब किया, मॉडलिंग से शुरू किया करियर, अब जीती हैं लग्जरी लाइफ

साउथ एक्ट्रेस सामंथा (Samantha Ruth Prabhu) की भारतीय सिनेमा में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। सामंथा 28 अप्रैल को अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं।

2 min read
Google source verification
Samantha Ruth Prabhu Birthday

Samantha Ruth Prabhu Birthday

सामंथा का जन्म 28 अप्रैल 1987 को चेन्नई में हुआ था। वो फिल्मों के साथ अपनी खूबसूरती और अदाओं की वजह से चर्चा में रहती हैं। इतना ही नहीं उन्हें उनके बयानों के लिए भी जाना जाता है। वो एक सफल एक्ट्रेस के तौर पर गिनी जाती हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी में ढेरों उतार-चढ़ाव भी देखे हैं। 

माली हालत ठीक ना होने पर किया पार्ट टाइम जॉब

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्मों में आने से पहले एक्ट्रेस की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। इस वजह से साल 2010 में उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। बताया जाता है कि फिल्मों में आने से पहले वो पार्ट टाइम जॉब किया करती थीं। एक्ट्रेस को पहली मूवी ‘ये माया चेसाव’ का ऑफर मिला था। उनकी पहली मूवी जबरदस्त हिट रही। इतना ही नहीं उन्हें इसके लिए बेस्ट डेब्यू फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। इस हिट मूवी के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

यह भी पढ़ें: TMKOC एक्टर गुरुचरण सिंह सीसीटीवी में हुए कैद, लापता होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया था केस

‘द फैमिली मैन 2’ से मिली पहचान 

उन्हें वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 2’ से एक नई पहचान मिली थी। इस सीरीज में उन्होंने नेगेटिव किरदार निभाकर सभी का दिल जीत लिया था। इसके बाद ‘पुष्पा’ मूवी में आइटम नंबर करके तहलका मचा दिया था। इसके बाद उनके पास ढेरों प्रोजेक्ट्स की तो लाइन ही लग गई। उन्हें हिंदी से लेकर साउथ फिल्मों तक के खूब ऑफर मिलने लगे। 

सामंथा की नेटवर्थ

सामंथा मूवी पुष्पा में नजर आईं थीं। साउथ इंडियन मूवीज के अलावा सामंथा ‘द फैमिली मैन’ में भी नजर आ चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 65 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकीं सामंथा की कुल संपत्ति 100 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है। सामंथा फैशन लेबल साकी की मालकिन हैं। सामंथा के पास बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज, बीएमडब्ल्यू एक्स5 और जगुआर एक्सएफआर जैसी गाड़ियां हैं जिसकी कीमत भी करोड़ों में है।