5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘काहे सानिया मिर्जा दूल्हा खोजले पाकिस्तानी’ गाने पर खफा हो गई थीं टेनिस खिलाड़ी, गायक पहुंचा तिहाड़ जेल

ये गाना उस वक्त रिलीज हुआ था जब सानिया की सगार्इ हुर्इ थी।
2 min read
Google source verification
saniya mirza Khesari Lal Yadav

saniya mirza Khesari Lal Yadav

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के गाने और एक्टिंग के सभी दीवाने हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक गाने की वजह से उन्हें तीन दिन तिहाड़ जेल की हवा खानी पड़ी थी। यहीं नहीं उनपर मानहानी का दावा भी ठोका गया था। दरअसल, खेसारी लाल यादव ने गाना टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा पर गाना उस वक्त गया था जब वह पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी करने जा रही थीं।







बता दें कि खेसारी इसी गाने की वजह से रातों-रात फेमस हुए थे। उन्होंने सानिया पर 'काहे सानिया मिर्जा दूल्हा खोजले पाकिस्तानी' से गाना गया था। इस गाने के रिलीज के दो दिन बाद ही सानिया मिर्जा ने मानहानि का केस कर दिया था। क्योंकि यह गाना उन्ही के लिए गाया गया था। इस केस के कारण खेसारी लाल यादव को तिहाड़ जेल की हवा खानी पड़ी थी। लेकिन कुछ दिनों बाद ही खेसारी लाल यादव जेल से वापस आ गए थे।

इसके बाद सानिया और खेसारी एक टीवी शो 'यारों की बरात' में मिले। जहां खेसारी ने सानिया के सामने वही गाना गाया जिसकी वजह से उन्हें जेल की हवा खानी पड़ी थी। खेसारी को अपने सामने देख सानिया दंग रह गई थीं। इसके बाद वहां सभी ने खूब मस्ती की। सानिया के साथ इस शो में परिणीति चोपड़ा, रितेश देशमुख भी मौजूद थे।