24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरियाणा की फैमस डांसर सपना बनी दुल्हन !! पढ़ें पूरी खबर…

आजकल हर दिन सपना चौधरी से जुड़ी खबरे सामने आ रही है। प्रसिद्ध हरयाणवी डांसर एक बार फिर एक अनोखे अंदाज में दिखाई देने वली हैं...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 18 Feb 2018, 11:43 AM IST

sapna choudhary

sapna choudhary

हरियाणा की जानी मानी डांसर सपना चौधरी जब से सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॅास 11 से निकली हैं मानों चारों ओर उन्ही का गुणगान शुरु हो गया है। आजकल हर दिन सपना चौधरी से जुड़ी खबरे सामने आ रही है। प्रसिद्ध हरयाणवी डांसर एक बार फिर एक अनोखे अंदाज में दिखाई देने वली हैं। जी हां पर इस बार वो लटके झटके मारती नहीं बल्कि एक दुल्हन के लिबास में दिखाई दे रही हैं। खबरों की माने तो सपना चौधरी एक नए गाने में नजर आने वाली हैं। अभी तक सपना स्‍टैज शो में डांस करती नजर आई थी लेकिन यह गाना उनकी नई एलबम का है।

इसके अलावा वे अभी तक बॅालीवुड स्टार अभय देओल की फिल्‍म से लेकर भोजपुरी फिल्‍म में डांस करने तक कई प्रोजेक्‍ट्स का हिस्‍सा बन चुकी हैं।

साथ ही हाल में उन्होंने आने वाली फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' का गाना 'हट जा ताऊ पाछे ने' भी शूट किया था जो रिलीज हो चुका है। सपना चौधरी इस गाने में यकीनन काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। बिग बॉस के बाद उनका पहला हिंदी फिल्‍म सॉन्‍ग है। सपना के इस नए गाने को सिंगर राज मावार ने गाया है और इस गाने में सपना के साथ नवीर नारू नजर आ रहे हैं। कहा जा सकता है कि अब सपना की किस्मत पूरी तरह चमक गई है। अगर वे ऐसे ही काम करती रही तो वो दिन दूर नहीं जब सपना का नाम बॅालीवुड के बड़े स्टार्स की लिस्ट में शुमार होगा।


जिन लोगों को पता नहीं है उन्हें बता दें की सपना ने अपने करियर की शुरुवात काफी कम उम्र में शुरु कर दी थी। सपना ने स्टेज को अपनी जिंदगी का सपना बना लिया था। सपना ने बताया की करीब 9 साल की उम्र से ही उन्होंने डांस और गाने को करियर बना लिया था। वो मूल रूप से रोहतक की रहने वाली हैं। वह हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी यूपी में कई लाइव शो किया करती हैं। उनके तमाम वीडियो यूट्यूब पर देखे जाते हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हो चुकी हैं।

बड़ी खबरें

View All

टॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग