5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2 साल की बेटी की दर्दनाक मौत के हप्तेभर बाद बालाभास्कर ने भी तोड़ा दम, ऐसे हुआ था हादसा

बाला और उनका परिवार बीते सप्ताह एक दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गया था।
2 min read
Google source verification
singer balabhaskar

singer balabhaskar

साउथ के मशहूर सिंगर बालाभास्कर को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। सिंगर बालाभास्कर का मंगलवार तड़के केरल के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनका इलाज तिरुअनंतपुरम के अनंतापुरी अस्पताल में चल रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने मंगलवार सुबह 12:50 बजे अंतिम सांस ली। बाला और उनका परिवार बीते सप्ताह एक दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गया था। इस दुर्घटना में उनकी दो साल की बेटी की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं बाला और गाड़ी में सवार अन्य लोगों का इलाज चल रहा था।

ऐसी घटी थी दर्दनाक घटना:
बता दें कि ये हादसा तिरुअनंतपुरम के करीब पालीपुरम नाम के इलाके में हुआ था। सिंगर अपनी पत्नी और बेटी के साथ त्रिसूर में एक मंदिर के दर्शन के लिए गए थे और वापस लौट रहे थे। इस भयानक सड़क दुर्घटना की वजह से बाला भास्कर और उनकी पत्नी को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उस वक्त कार में बाला उनकी पत्नी और उनकी दो साल की बेटी के साथ ड्राइवर अर्जुन भी मौजूद थे। हादसे में ड्राइवर अर्जुन को भी गंभरी चोटों आईं थी। जिसके चलते उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना कार के पेड़ से टकराने से हुई थी। सूत्रों की मानें तो बाला भास्कर अपनी पत्नी और बेटी के साथ मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे। जहां भास्कर की दो साल की बेटी तेजस्विनी की मौत मौके पर ही हो गई थी। वहीं आज सिंगर बालाभास्कर भी इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए।

शादी के 15 साल बाद हुई थी बेटी:
बालाभास्कर की शादी के 15 साल बाद बेटी तेजस्विनी का जन्‍म हुआ था। उसके आने के बाद से ही उनके घर की खुशियां बढ़ गई थीं। इसी खुशी के मौके पर वो और उनकी पत्‍नी भगवान को धन्‍यवाद करने मंदिर दर्शन के लिए गए थे। वहीं मंदिर से लौटते वक्त उनकी गाड़ी तेज रफ्तार से एक पेड़ से जा टकराई। भास्कर मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में अपने फ्यूजन के लिए मशहूर थे। महज 12 साल की उम्र से ही उन्होंने अपने कॅरियर की शुरुआत कर दी थी।