5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस सुपस्टार ने खरीदा अबतक का सबसे महंगा बंगला, जानें कितने करोड़ का

एक्टर के इस बंगले की कीमत करोड़ों में बतार्इ जा रही है।  
2 min read
Google source verification
Ram Charan chiranjivi salman khan

Ram Charan chiranjivi salman khan

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार Ram Charan इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं। राम चरण ने कई हिट फिल्में दी हैं। एक बार फिर वह चर्चा में आ गए हैं। इस बार वह अपनी किसी फिल्म की वजह से नहीं बल्कि किसी और वजह से। बता दें कि उन्होंने हैदराबाद के एक सबसे पॉश इलाके जुबली हिल्स में एक शानदार घर खरीदा है। इस घर की कीमत जानकार आपके होश उड़ जाएंगे।

इतने करोड़ है घर की कीमत:
एक वेबसाइट में छपी खबर के अनुसार राम चरण के नए घर की कीमत 38 करोड़ रुपए बताई जा रही है। रिपोर्ट की मानें तो ये अबतक कि दक्षिण के किसी फिल्म स्टार द्वारा खरीदा गया सबसे महंगा घर है। बता दें कि राम चरण की गिनती टॉप स्टार्स में होती है। पिछले साल रिलीज हुई उनकी फिल्म 'Rangasthalam' ब्लॉक बस्टर साबित हुई थी। बता दें कि 'बाहुबली' को छोड़ दें तो उनकी यह फिल्म हाल के सालों में एक सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनी है।

एक्टिंग के अलावा खुद का है प्रोडक्शन हाउस:
राम चरण न सिर्फ फिल्मों में एक्टिंग करते हैं बल्कि उनकी अपनी एक प्रोडक्शन कंपनी भी है। इस कंपनी का नाम Konidela Productions है। वहीं Konidela Productions के बैनर तले तेलुगू फिल्म 'Sye Raa Narasimha Reddy' बन रही है। 'सये रा नरसिम्हा रेड्डी' फिल्म में राम चरण के पिता सुपरस्टार चिरंजीवी लीड रोल में हैं। वहीं इस मूवी में बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन कैमियो रोल में हैं। राम चरण की अगली फिल्म की बात करें तो वह जल्द ही SS Rajamouli की फिल्म RRR में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके अलावा जूनियर एनटीआर भी लीड रोल में हैं।