5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साउथ इंडस्ट्री में रहे सुपरहिट अब बॉलीवुड में धमाल मचाएंगे ये स्टार्स, इस वर्ष करेंगे डेब्यू

साउथ फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड का आपसी संबंध बेहद सफल रहा है
2 min read
Google source verification
south stars to debut in bollywood

south stars to debut in bollywood

साउथ फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड का आपसी संबंध बेहद सफल रहा है और दोनों एक दूसरे के लिए फायदेमंद रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण है फिल्म '2.0', जिसमें अक्षय कुमार के साथ-साथ रजनीकांत ने भी मुख्य भूमिका निभाई। बॉलीवुड में कई ऐसे सफल स्टार हैं जो पहले साउथ इंडस्ट्री में काम कर चुके हैं। आज हम आपको दक्षिण के कुछ और अभिनेताओं और फिल्म निर्माताओं के बारे में बता रहे हैं जो इस वर्ष बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करेंगे।


अल्लू अर्जुन
साउथ के सुपरस्टार अभिनेता अल्लू अर्जुन क्रिकेटर कपिल देव की बायोपिक '83' का में नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अल्लू अर्जुन वर्ष 1983 के विश्व कप की कहानी से बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए तैयार हैं।


वेदिका कुमार
अभिनेत्री वेदिका कुमार दक्षिण इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वेदिका इस साल बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। वह फिल्म 'द बॉडी' में अभिनेता इमरान हाशमी के साथ नजर आएंगी। जीतू जोसफ फिल्म के निर्देशक हैं।

अमला पॉल
अभिनेत्री अमला पॉल भी दक्षिण फिल्मों की एक सफल अभिनेत्री हैं। वह भी इस साल बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार नरेश मल्होत्रा निर्देशित फिल्म में वह अभिनेता अर्जुन रामपाल के अपोजिट नजर आएंगी। फिल्म के नाम की घोषणा अभी तक नहीं की गई है


रेजिना कैसेंद्रा
रेजिना कैसेंद्रा अभिनेत्री सोनम कपूर के साथ फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। रेजिना ने कई दक्षिण फिल्मों में काम किया है।

इंद्रजीत लंकेश
साउथ के निर्देशक इंद्रजीत लंकेश 'शकीला' की बायोपिक पर काम कर रहे हैं। फिल्म में ऋचा चड्ढा लीड रोल में हैं। बता दें कि शकीला 90 के दशक में दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री की सनसनी थी। फिल्म में शकीला के ऑन स्क्रीन अवतार के पीछे की महिला की कहानी दिखाई जाएगी।

देवा कट्टा
निर्देशक देवा कट्टा ने तेलुगु में 'प्रस्थानम' जैसी फिल्म बनाई। अब वे संजय दत्त के साथ मिलकर इसका हिंदी रीमेक बना रहे हैं। फिल्म के हिंदी रीमेक का नाम भी 'प्रस्थानम' ही रखा गया है। संजय दत्त इसका प्रोडक्शन कर रहे हैं। वहीं देवा फिल्म के निर्देशक हैं। यहएक फैमिली ड्रामा और राजनीति जोनर की मूवी है। फिल्म में अली फजल लीड एक्टर के रूप में नजर आएंगे।