5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करोड़ों फैंस की डिमांड पर ‘बाहुबली’ प्रभास ने किया ये बड़ा काम, जानकर झूम उठेंगे आप

Prabhas की अपकमिंग फिल्म 'साहो' एक एक्शन मूवी है।
less than 1 minute read
Google source verification
Prabhas

Prabhas

साउथ के सुपरस्टर Prabhas इनदिनों अपनी आने वाली फिल्म 'साहो' को लेकर काफी वयस्त हैं। इस फिल्म में प्रभास के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर मुख्य किरदार में हैं। प्रभास आमतौर पर सोशल मीडिया से दूर ही रहते हैं लेकिन अब उनके फैंस के लिए अब एक बड़ी खुशखबरी है। प्रभास ने अपने करोड़ों फैंस की डिमांड के बाद इंस्टाग्राम पर डेब्यू कर लिया है। लंबे समय से प्रभास के फैंस उनके Instagram पर आने की मांग कर रहे हैं।

गौरतलब है कि प्रभास अभी तक सिर्फ फेसबुक के जरिए अपने फैंस से जुड़े हुए थे। ऐसे में उनके इंस्टाग्राम पर डेब्यू करने से फैंस काफी एक्साइटेड हैं। अपने Instagram पर आने के बाद अपने उनके फैंस को एक और प्लेटफॉर्म मिल गया है उनके करीब रहने का।

बता दें प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'साहो' एक एक्शन मूवी है। खबरों की मानें तो यह एक बिग बजट मूवी है। इस फिल्म में उनके और श्रद्धा कपूर के अलावा नील नीतिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, चंकी पांडे, महेश मांजरेकर भी काम कर रहे हैं।