
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत न सिर्फ साउथ बल्कि बॉलीवुड में भी हिट फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। 67 साल की उम्र में भी वह आज के यंग एक्टर्स को बराबर की टक्कर देते हैं। रजनी अपनी हर फिल्म में अपनी उम्र से आधे नजर आते हैं। दरअसल, रजनी की हर फिल्म में उनका मेकअप काफी अलग तरीके से किया जाता है। जिसकी वजह से वह काफी यंग नजर आते हैं। आज हम आपको रजनीकांत के मेकअप और बिना मेकअप की कई तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं... रजनीकांत की फिल्म 'पेटा' से उनका दूसरा लुक भी रिवील हो गया है। उनका लुक देखकर वह अपनी उम्र से आधे नजर आ रहे हैं।

जल्द ही रजनी की फिल्म '2.0' आने वाली है। इस फिल्म में उनका मेकअप आफी अलग है।

रजनी का अपना एक अलग ही स्टाइल है जो उन्हें दूसरे स्टार्स से अलग दिखाता है।

'2.0' में इस तरह किया गया था रजनीकांत का मेकअप। रजनी को खुद को यंग दिखाने के लिए काफी हाई क्वालिटी मेकअप कराना पड़ता है। इसके लिए अनुभवी मेकअप आटिस्ट की पूरी टीम काम करती है।

रोबोट के लुक में रजनी काफी यंग नजर आ रहे हैं।

रजनीकांत मेकअप में और बिना मेकअप के

मेकअप कराते रजनीकांत