
ठग लाइफ का पहले दिन का कलेक्शन
Thug Life BO Collection Day 1: विवादों में फंसी कमल हासन की फिल्म 5 जून को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म की पहले दिन की कमाई देख मेकर्स खुश हो सकते हैं। जहां एक तरफ फिल्म को खराब रिव्यू मिले थे वहीं, फिल्म ने ओपनिंग पर गर्दा उड़ा दिया है। गुरुवार को रिलीज हुई इस फिल्म को वीकडेज में भी दर्शकों का प्यार मिला है आइये जानते हैं पहले दिन फिल्म ने कितने करोड़ की ओपनिंग से खाता खोला है…
कमल हासन की फिल्म ठग लाइफ को मणिरत्नम ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में कमल हासन का एक अनोखा रूप देखने को मिल रहा है। फिल्म ठग लाइफ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे जो अब खत्म हो गया है। Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ठग लाइफ ने ओपनिंग पर धुआंधार 17 करोड़ का कलेक्शन किया है। अब वीकेंड पर उम्मीद है कि फिल्म एक ब्लॉकबस्टर बनकर उभरेगी और ओपनिंग से ज्यादा कमाई करेगी।
फिल्म ठग लाइफ के लिए कमल हासन और मणिरत्नम लगभग 38 साल बाद साथ आए हैं। ठग लाइफ में कमल हासन के अलावा तृषा कृष्णन,सिलंबरासन टीआर, ऐश्वर्या लक्ष्मी, अभिरामी, अशोक सेलवन, जोजू जॉर्ज, नासर, अली फजल और महेश मांजरेकर जैसे सितारों ने भी अहम भूमिका निभाई है।
ऑक्यूपेंसी के मामले में ठग लाइफ के तमिल वर्जन में रिलीज के बाद गिरावट देखी गई है। सुबह के शो में 50.66% दर्शक थे। दोपहर में यह थोड़ा कम होकर 50.35% रह गया। शाम में कम होकर 45.15% पर आ गया। दिन भर में कुल ऑक्यूपेंसी 48.72% रही। पांडिचेरी में 69.33% सबसे ज्यादा ऑक्यूपेंसी रही है। अब देखना होगा कि कमल हासन की फिल्म आगे थिएटर में कैसा कमाल दिखाती है।
Published on:
06 Jun 2025 07:58 am
