
टोंक. जिले में 22 सीनियर सैकण्डरी स्कूल में क्लिक योजना के माध्यम से कक्षा 6 से 9 तक के सभी बच्चों को कम्प्यूटर शिक्षा से जोडऩे की तैयारी चल रही है।
देवली. शिक्षा निदेशक बीकानेर बी.एल.स्वर्णकार ने कहा कि शिक्षा अधिकारियों व संस्था प्रधानों को गुणात्मक, बेहतर शिक्षा के लिए निरन्तर स्कूलों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने यह बात शनिवार शाम बीसलपुर कॉलोनी के सर्किट हाउस में शिक्षा अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कही। शिक्षा निदेशक ने कहा कि अच्छी शिक्षा देने से ही सरकारी स्कूलों के प्रति अभिभावकों का सकारात्मक रवैया बनेगा। उन्होंने क्लिक योजना के माध्यम से कक्षा 6 से 9 तक के सभी बच्चों को कम्प्यूटर शिक्षा से जोडऩे की बात कही।
इसके तहत जिले के 22 सीनियर सैकण्डरी स्कूल में क्लिक योजना शुरू होगी। वहीं प्रवेशोत्सव 2017-18 के तहत सरकारी स्कूलों में अधिकाधिक नामांकन बढ़ाने, शिक्षा से वंचित रहे विद्यार्थियों को जोडऩे, सीनियर सैकण्डरी स्कूल के समीप के आंगनबाड़ी केन्द्रों का एकीकरण करने, गुणात्मक शिक्षा के साथ निजी स्कूलों की भांति अंग्रेजी शिक्षा देना, सीडब्ल्यूएसएन के तहत विशेष योग्यजन विद्यार्थियों को केन्द्रों का अधिकाधिक लाभ देने सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की। इसके बाद निदेशक ने देवली सीनियर सैकण्डरी स्कूल का निरीक्षण किया।
वहीं मंगलवार से बालिकाओं को नि:शुल्क साइकिलें वितरित करने के निर्देश दिए। इस दौरान राजकीय बालिका उ. मा. विद्यालय की प्रधानाचार्य सुशील मीणा आदि साथ थे। इससे पहले देवली पहुंचने पर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक (टोंक) मनमोहन शर्मा, अतिरिक्त परियोजना अधिकारी ओमप्रकाश जाट, राजकीय उ. मा. विद्यालय देवली के प्रधानाचार्य महेश गुप्ता आदि ने उनका स्वागत किया।
Published on:
24 Apr 2017 01:06 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
