3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में यहां दो पक्षों में हुआ विवाद, जमकर हुआ पथराव, दो पुलिसकर्मी समेत 6 घायल

मालपुरा शहर के पुरानी तहसील इलाके में रविवार को तेज गति से बाइक चलाने का उलाहना देने के मामले को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। इसमें दो पुलिसकर्मी समेत 6 लोग घायल हो गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 23 Apr 2023, 8:22 PM IST

6 injured in Two Sides clash in malpura tonk

मालपुरा (टोंक)। शहर के पुरानी तहसील इलाके में रविवार को तेज गति से बाइक चलाने का उलाहना देने के मामले को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। इसमें दो पुलिसकर्मी समेत 6 लोग घायल हो गए। इनमें से एक को जयपुर रेफर किया गया है। घटना के अनुसार एक पक्ष के युवक 2 दिनों से मोहल्ले में तेज गति से बाइक लेकर आ जा रहे थे। जिसे लेकर रविवार सुबह 11 बजे भी उनको तेज बाइक चलाने का उलाहना दिया था।

दोपहर बाद कुछ युवक तेज गति से बाइक चलाते हुए आए, जिन्हें एक वृद्ध ने धीरे बाइक चलाने के लिए कहा। इस पर बाइक सवार युवक झगड़े पर उतारू हो गए और मामला मारपीट में बदल गया। कुछ देर बाद ही अचानक पथराव शुरू हो गया। इसमें नाथू पुत्र भैरूलाल गुर्जर, सूरज करणी पत्नी रिद्धकरण, प्रेमचंद पुत्र रिद्धकरण एवं पुलिसकर्मी रामजीलाल एवं पुखराज के चोटें लगी।

यह भी पढ़ें : वंदे भारत ट्रेन से टकराई गाय, उछलकर 30 मीटर दूर शौच कर रहे शख्स पर गिरी, दोनों की मौके पर ही मौत

जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। जहां से नाथूलाल के गंभीर चोट होने के कारण उसे जयपुर रेफर किया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस उप अधीक्षक सुशील मान भारी जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही स्थिति को नियंत्रण करने का प्रयास शुरू किया। वहीं डिग्गी, पचेवर, लांबाहरिसिंह एवं आरएसी का जाप्ता मौके पर बुलाया गया। मशक्कत के बाद स्थिति नियंत्रण में की गई। फिलहाल मालपुरा में शांति है। हालांकि भारी पुलिस बल लगाया गया है।

यह भी पढ़ें : दर्दनाक हादसाः यात्रियों से भरी निजी बस पलटी, छात्रा सहित दो की मौत, मची चीख पुकार

इनका कहना है
तेज गति से बाइक चलाने को लेकर विवाद हुआ था। आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। फिलहाल स्थिति को काबू में कर लिया गया और शांति है। मामला दर्ज कर जांच की जाएगी।
सुशील मान, पुलिस उपाधीक्षक मालपुरा