
पलाई (उनियारा). पास स्थित गलवा बांध के पेटे में हठीला बालाजी मन्दिर का शनिवार देर रात ताले तोडकऱ चोर परिसर में रखी दानपेटी से नकदी व अन्य सामान ले गए।
पलाई (उनियारा). पास स्थित गलवा बांध के पेटे में हठीला बालाजी मन्दिर का शनिवार देर रात ताले तोडकऱ चोर परिसर में रखी दानपेटी से नकदी व अन्य सामान ले गए। घटना की जानकारी रविवार सुबह तब मिली जब ग्रामीण खेतों पर गए। तब दानपेटी का ताला टूटा मिला।
इसके बाद में ग्रामीणों ने पुजारी हनुमान वैष्णव व समिति सदस्यों को सूचना दी। पुलिस के अनुसार मन्दिर सेवा समिति कोषाध्यक्ष रामप्रसाद मीणा, रामकिशन धाकड़ की ओर से दर्ज रिपोर्ट में बताया कि गलवा बांध के पेटे में हठीला बालाजी मन्दिर एवं दानपेटी का ताला तोडकऱ चोर नकदी व अन्य सामान ले गए।
मौके पर पहुंचे उनियारा थाने में पुलिस दीवान संजय शर्मा, बीट प्रभारी राकेश सिंह मय जाप्ते के घटना स्थल का निरक्षण कर साक्ष्य जुटाए। समिति कोषाध्यक्ष रामप्रसाद मीणा ने बताया कि समिति सदस्यों ने रविवार को ही दानपेटी खोलने का निर्णय ले रखा था।
दानपेटी खुलने वाले दिन से पहले ही रात को चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया। इस दौरान समिति कोषाध्यक्ष रामप्रसाद मीणा, रामकिशन धाकड़, पुजारी हनुमान वैष्णव, मुकुट गुर्जर एवं पुलिसकर्मी मौजूद थे।
25 वर्ष बाद गिरफ्तार
टोडारायसिंह. ढाई दशक से फरार चल रहे एक अभियुक्त को पुलिस ने चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एएसआई करण सिंह ने बताया कि गत 3 दिसम्बर 1980 को कस्बा निवासी गोपी पुत्र देवीलाल माली ने वही के रामस्वरूप पुत्र सूरजमल माली के खिलाफ घर में घुसकर जेवरात चोरी करने का मामला दर्ज कराया था।
जिस पर टोडारायसिंह पुलिस ने गत 20 दिसम्बर 1981 को गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ न्यायालय में चालान पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा था। इधर, आरोपी गत 1994 से न्यायालय से फरार चल रहा था।
आधा इंच बरसात
लाम्बाहरिसिंह. कस्बे में देर शाम को करीब आधा घंटा तक तेज हवा के साथ बरसात हुई।इससे रास्तों में पानी बह निकला।वहीं खेतों में बोई फसल को जीवनदान मिल गया। बीते दस दिन से बरसात को तरस रही फसलें खिल उठने से किसानों को भी राहत मिली। बुधवार को सुबह से ही बादल छाए रहे।
Published on:
16 Jul 2018, 9:35 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.