25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bisalpur Dam: बीसलपुर डेम ने तोड़ा सर्वाधिक दिनों तक छलकने का रिकॉर्ड, लगातार 69वें दिन भी छलक रहा डेम

बीसलपुर डेम ने इस साल सर्वाधिक दिनों तक छलकने का वर्ष 2019 का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। वर्ष 2019 में डेम के गेट 64 दिनों तक खुले रहे। जबकि इस साल गुरूवार को 69वें दिन भी डेम ओवरफ्लो हो रहा है।

2 min read
Google source verification
Play video

बीसलपुर डेम में सर्वाधिक दिन तक छलकने का टूटा रिकॉर्ड, पत्रिका फोटो

Bisalpur Dam Overflow: जयपुर, टोंक व अजमेर जिले की प्यास बुझाने वाले बीसलपुर बांध के गेट इन दिनों पिछले 69 दिनों से लगातार खुले हैं। बीसलपुर डेम ने इस साल सर्वाधिक दिनों तक छलकने का वर्ष 2019 का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। वर्ष 2019 में डेम के गेट 64 दिनों तक खुले रहे। जबकि इस साल गुरूवार को 69वें दिन भी डेम ओवरफ्लो हो रहा है। राजस्थान में इस बार भारी बारिश के चलते बांध के गेट खुलने के बाद एक बार भी बंद नहीं हुए हैं। बांध की भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर है। इसमें 37.93 टीएमसी पानी भराव की क्षमता है। पिछले 69 दिन में बीसलपुर बांध के गेटों से कुल 120 टीएमसी से ज्यादा पानी की निकासी हो चुकी है। इसे यूं भी कह सकते हैं कि अब तक बीसलपुर बांध की भराव क्षमता के बराबर पानी की निकासी हो चुकी है।

वर्ष 2019 में सबसे ज्यादा छलकने का टूटा रिकॉर्ड

बीसलपुर डेम निर्माण के बाद से लेकर अब तक 8 बार छलका है। वर्ष 2019 में डेम सबसे ज्यादा दिनों तक छलका और डेम के 17 गेट 64 दिनों तक खोलकर पानी की निकासी की गई। इस साल बीसलपुर डेम के 24 जुलाई को गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू हुई जो अब तक जारी है। ऐसे में डेम आज 69वें दिन भी छलक रहा है और डेम ने वर्ष 2019 में सर्वाधिक दिनों तक छलकने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

अब तक 120 टीएमसी से ज्यादा पानी छोड़ा

बीसलपुर बांध से पानी की निकासी गुरूवार को 69वें दिन भी जारी रही। मानसून के इस सीजन में बांध से अब तक 120 टीएमसी से ज्यादा पानी छोड़ा जा चुका है। जल संसाधन विभाग के इंजीनियरों का कहना है कि डेम के कैचमेंट एरिया के आसपास और पड़ोसी जिलों में हुई बारिश के कारण त्रिवेणी में पानी का बहाव बने रहने से डेम में पानी की आवक लगातार हो रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आगामी एक सप्ताह तक बांध में पानी की आवक बनी रहने की संभावना है।

कब कितने दिन तक छलका बीसलपुर डेम

वर्ष गेट खोले गेट बंद किए कुल इतने दिन खुले गेट खुले गेटों की संख्या
2004 11.08.2004 2.09.2004 23 04
2006 19.08.2006 8.9.2006 21 06
2014 11.08.2014 26.09.201447 04
2016 09.08.2016 22.09.2016 45 08
2019 19.08.2019 21.10.2019 64 17
2022 26.08.2022
04.10.2022
40 04
2024 06.09.2024 09.10.24 3406
202524.07.25------6901

अब तक सर्वाधिक निकासी वर्ष 2025 में

बीसलपुर बांध से इस वर्ष 25 सितम्बर तक 120 टीएमसी से ज्यादा पानी की निकासी की जा चुकी है। बांध में अब तक सबसे अधिक पानी की निकासी वर्ष 2016 में हुई थी। इस वर्ष सर्वाधिक 134 टीएमसी पानी डिस्चार्ज किया था।
मनीष बंसल, अधिशासी अभियंता, बीसलपुर बांध