जयपुर/टोंक। टोंक से होकर गुजरने वाले नेशनल हाईवे नंबर 12 पर बीती रात एक सडक़ हादसे में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। हादसा एक रोडवेज बस और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच हुआ। दरअसल राडवेज बस ने ट्रॅाली को जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर ही दो महिलाओं की मौत हो गई और दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। मरने वाले और घायल लोग सभी एक ही परिवार के थे और भात भरकर वापस लौट रहे थे। मामले की जांच कर रही मेंहदवास थाना पुलिस ने बताया देर रात हादसा दाखिया मोड़ के पास हुआ। मोड़ के पास ही स्थित दाखिया गांव से गुर्जर समाज के लोग गैरोली में अपने किसी परिचित के यहां भात भरकर वापस लौट रहे थे।