जहां चिकित्सकों ने राधेश्याम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इधर, ग्रामीणों ने बताया कि राधेश्याम परिवार व अन्य साथियों के साथ दो तीन महीनों से पंचायत व नगरपालिका क्षेत्र में घरों में निर्माण कार्य करता था। इधर, कन्हैयालाल ने बताया कि उसने दो वर्ष पहले भी निगमकर्मियों को मकान से गुजर रही बिजली लाइन को हटाने की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।