
रीट परीक्षा के लिए टोंक से कोटा-जयपुर तक ही चलेगी बसें, आगे के लिए बदलना होगी बस
टोंक. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा(रीट) में 26 सितम्बर को शामिल होने के लिए जिले से बाहर जाने वाले परीक्षार्थीयों के लिए 180 बसों की आवश्यकता के मुकाबले मात्र 74 बसें ही टोंक आगार के बेड़े में शामिल है। आगार सात मार्ग पर निगम की 65 बसों सहित 15 अनुबंधित बसों का संचालन करेगा। इसके अलावा 9 बसों को रिजर्व में रखा जाएगा।
-यहां जाएगें टोंक के विद्यार्थी
26 तारीख को परीक्षा में शामिल होने के लिए टोंक जिले के विद्यार्थी छ जिलों में परीक्षा देने के लिए जाएगें। जिनमें सीकरए दौसा, अलवर, कोटा, बूंदी व भरतपुर जिले शामिल है।
-सात रूठ के लिए 65 बसें
रीट परीक्षा में परक्षार्थीयों को अपने परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचाने के लिए टोंक आगार की ओर से सात रूट बनाएं गए है। जिनमें टोंक-निवाई-जयपुर, देवली-टोंक- जयपुर, मालपुरा-जयपुर, टोडारायसिंह-मालपुरा-जयपुर,पीपलू-निवाई-जयपुर, उनियारा.टोंक-जयपुर व टोंक-देवली-बंूदी-कोटा आदि मार्गो पर टोंक आगार की ओर से बसों का संचालन किया जाएगा।
-कोटा-जयपुर तक ही चलेगी बसें
निगम की ओर से रीट परीक्षा के लगाई गए बसें कोटा व जयपुर तक ही जाएगी। यहां से परीक्षार्थीयों को आगे की यात्रा के लिए बस बदलना पड़ेगी।
निवास स्थान वालों को ही मिलेगी नि:शुल्क यात्रा का लाभ
सरकार की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार गृह जिला (निवास स्थान) से यात्रा करने वाले परीक्षार्थीयों को ही निगम की बसों में परीक्षा केन्द्र तक नि:शुल्क यात्रा का लाभ दिया जाएगा।
अवकाश किए निरस्त
रीट परीक्षा में लगाई गई निगम की बसों के सफल संचालन के लिए सरकार के आदेशानुसार निगम में चालक-परिचालकों सहित अन्य विभागीय कर्मचारियों की 23 से 26 सितम्बर की शाम तक सभी के अवकाश निरस्त कर दिए गए है। साथ ही चालक-परिचालक की रिजर्व ड्यूटी भी लगाई गई है।
दो पारी में चलेगा कंट्रोलरूम
रीट परीक्षा देने के लिए आने व जाने वाले परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो उसे लिए निगम की ओर से बस स्टैण्ड पर 24 कन्ट्रोलरूम का संचालन किया जाएगा। कट्रोलरूम दो पारियों में काम करेगा। यहां की व्यवस्था के लिए नन्द किशोर मीणा यातायात प्रबंधक व शिवनारायण प्रबंधक प्रशासन को लगया गया है। जिनके मोबाइल नम्बर 9549653292 व 9413551750 पर फोन कर सहायता प्राप्त की जा सकती है।
प्रदेश में 26 सितम्बर को होने वाली रीट परीक्षा के लिए उच्चाधिकारियों से मिले आदेशों के अनुसार टोंक जिलें में अन्य जिलों से आने व जाने वाले परीक्षार्थीयों को नि:शुल्क यात्रा के लिए टोंक आगार की ओर से सभी तैयारी पूरी कर ली गई गई। निगम की ओर से 74 बसों की व्यवस्था की गई है। 26 सितम्बर को परीक्षा समाप्ती के बाद इन बसों द्वारा जयपुर व कोटा के लिए परीक्षार्थीयों को लेकर प्रस्थान करेगी। अन्य बसों व अन्य यातायात के साधनों की परिवहन विभाग की ओर से व्यवस्था की जाएगी।
राजेन्द्र प्रसाद मीणा, प्रबंधक संचालन, टोंक आगार।
Published on:
24 Sept 2021 07:28 am
