11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video: चौकीदार की पत्नी ने प्रधानाचार्य के व श्रमिक महिला ने मुनिम के खिलाफ बलात्कार का मामला कराया दर्ज

कोतवाली थाना में दो अलग-अलग महिलाओं ने बलात्कार के मामले में दर्ज कराए हैं।  

2 min read
Google source verification
chautidadar-s-wife-filed-a-case-of-rape-on-principal

video: चौकीदार की पत्नी ने प्रधानाचार्य के व श्रमिक महिला ने मुनिम के खिलाफ बलात्कार का मामला कराया दर्ज

टोंक. शहर स्थित एक राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य तथा इसी स्कूल का भवन निर्माण करने वाले ठेकेदार के मुनीम के खिलाफ दो अलग-अलग महिलाओं ने बलात्कार के मामले में दर्ज कराए हैं।

पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी। प्रधानाचार्य के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराने वाली पीडि़त महिला का पुलिस ने मेडिकल कराया है। पुलिस अब दोनों मामलों में पीडि़ताओं के 164 के बयान लेगी।

इसके बाद पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करेगी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश महावर तथा ठेकेदार के मुनीम मांडलगढ़ जिला भीलवाड़ा निवासी नरेन्द्र सिंह पुत्र भंवरसिंह है। उनके खिलाफ दो महिलाओं ने अलग-अलग मामले दर्ज कराए हैं।


चाय पिलाने आई थी पति को
कोतवाली थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि प्रधानाचार्य पर आरोप लगाने वाली पीडि़ता का पति राजकीय स्कूल में अस्थायी चौकीदार है।

वह दो दिन पहले 12 जून सुबह 6 बजे पति के पास किसी काम से बच्चे के साथ आई थी। इस दौरान पीडि़ता का पति चाय लेने के लिए बाजार चला गया। पीडि़ता स्कूल में रह गई।

वहीं उसका बच्चा सो गया। उसी समय प्रधानाचार्य आया और उसके साथ बलात्कार किया। बाद में जब बच्चा जाग गया तथा उसने विरोध किया तो आरोपी वहां से भाग गया। इसके बाद पीडि़ता पति के साथ कोतवाली थाने पहुंची और आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया।


जान से मारने की धमकी देकर किया
कोतवाली थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि दूसरा मामला करीब 10 दस माह पुराना है, लेकिन पीडि़ता ने मामला अब दर्ज कराया है। इसमें बताया कि वह राजकीय स्कूल में चल रहे भवन निर्माण में मजदूरी करती थी।

करीब 10 महीने पहले ठेकेदार का मुनीम नरेन्द्रसिंह उसके किराया वाले मकान में आया और जान से मारने की धमकी देने लगा। बाद में आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया।

इसके बाद भी आरोपी उसे धमकी देता था। ऐसे में उसने पति को बात बताई और कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।