11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीडि़तों को सस्ता व समय पर न्याय दिलाना ही न्यायपालिका का प्रमुख कार्य

tonk news hindi न्यायाधीश टोंक रवि कुमार गुप्ता ने कहा कि पीडि़तों को सस्ता व समय पर न्याय दिलाना ही न्यायपालिका का प्रमुख कार्य है। इसके लिए बार व बैंच के मध्य मधुर सम्बन्ध बने रहे।

2 min read
Google source verification
Judicial officers

मालपुरा भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में न्यायिक अधिकारियों व अभिभाषकों की बैठक को सम्बोधित करते जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश रवि कुमार गुप्ता

मालपुरा. जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश टोंक रवि कुमार गुप्ता ने कहा कि पीडि़तों को सस्ता व समय पर न्याय Affordable and timely justice for victimsदिलाना ही न्यायपालिका का प्रमुख कार्यMain function of the judiciary है।

इसके लिए बार व बैंच के मध्य मधुर सम्बन्ध बने रहे। जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश गुप्ता गुुरुवार को भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्रraajeev gaandhee seva kendr में न्यायिक अधिकारियों व अभिभाषकों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोगों को न्यायपालिका के कार्यों पर पूरा विश्वास है।

read more:मोबाइल टावर से बैट्रियां चुराने के मामले में पुलिस ने दो जनों को लिया हिरासत में, चोरी की कई वारदातें खुलने की है आशंका

बैठक में एडवोकेट राजकुमार जैन ने छह करोड़ की लागत से बन रहे न्यायालय के नवीन परिसर में बैठने की व्यवस्था, केन्टीन, जल मन्दिर, सुलभ शौचालय बनवाने की मांग रखी।

इस पर जिला जज गुप्ता ने परिसर के पूर्व साइड की ओर की दीवार के पास जन सहयोग से शेड का निर्माण करवाने की बात कही।

अभिभाषक संघ की ओर से एएसपी कार्यालय व न्यायालय परिसर के नवीन भवन के पास पड़ी अनुपयोगी भूमि पर अभिभाषक संघ चैम्बर, अभिभाषक संघ पुस्तकालय निर्मित करवाने के लिए भूमि दिलवाने की मंाग रखी।


अभिभाषक संघ अध्यक्ष रघुवीर सिंह ने बताया कि न्यायालय के नवीन भवन में रिकार्ड रूम का निर्माण करवाने की मांग की। इस पर जिला जज ने जल्द ही मालपुरा में रिकार्ड रुम बनवाने का आश्वासन दिया।

read more : प्रवेशोत्सव के तहत नामांकन वृद्धि के लिए अभियान शुरू, शिक्षक कर रहे हैं डोर टू डोर सर्वे

इससे पूर्व अपर जिला एवं सैशन न्यायाधीश विनोद गिरी, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट Chief judicial magistrateप्रशान्त चौधरी, अभिभाषक संघ के राजेन्द्र राज पुरोहित, रवि कुमार जैन, प्रेम चन्द सैनी, परशुराम चौधरी, राजेन्द्र तिवाड़ी, अनीश जैन सहित अभिभाषक संघ की ओर से जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश का स्वागत किया गया।बैठक के बाद जिला जज ने न्यायालय के नवीन भवन का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

read more : अनदेखी: नियमों से उपर ठेकेदार के कार्मिकसात माह से फाल्ट नहीं निकाल पाए कार्मिक

टोंक. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पल्लवी शर्मा की अध्यक्षता में शिविर का आयोजन गुरुवार को छान के राजकीय विद्यालय में हुआ। इसमें पल्लवी शर्मा ने विद्यार्थियों तथा ग्रामीणों को बाल विवाह के दुष्परिणाम बताए।

read more: मौसा ने किया 7वीं कक्षा में पढऩे वाली भांजी से बलात्कार, छुट्टियों में आई थी अपने ननिहाल

साथ ही कहा कि बाल विवाह child marriage से पुरुष व महिलाओं Men and women को शारीरिक समेत मानसिक परेशानी होती है। उन्होंने बाल विवाह को रोकने के लिए कानून की जानकारी दी।

मालपुरा भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में न्यायिक अधिकारियों व अभिभाषकों की बैठक को सम्बोधित करते जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश रवि कुमार गुप्ता