बांध के कैचमेंट एरिया में पड़ने वाले भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, अजमेर जिलों में अभी मानसून की बेरुखी बनी हुई है। जिससे जलभराव की गति अभी धीमी है। इन जिलों में मानसून की मेहरबानी पर बांध का जलभराव निर्भर करता है । जहां से पानी की आवक अभी नगण्य बनी हुई है। इस बार जुलाई माह में बांध के निकटवर्ती क्षेत्र में हो रही बारिश के चलते ही आवक बनी हुई है।