
लोकसभा चुनाव : टोंक-सवाईमाधोपुर सीट पर 21 लाख से अधिक मतदाता, 2019 में थे 19 लाख से अधिक
टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रेल को मतदान कराया जाएगा। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही जिले में भी आचार संहिता लागू हो गई है। टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने देवली-उनियारा से विधायक हरीशचन्द्र मीना को टिकट दिया है। वहीं भाजपा के प्रत्याशी की घोषणा का अभी इंतजार है। माना जा रहा है जल्द ही भाजपा भी अपना प्रत्याशी घोषित कर देगी।
लोकसभा सीट पर 21 लाख से अधिक मतदाता
टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा सीट पर 21 लाख 35 हजार 949 मतदाता हैं। इनमें पुरुष 11 लाख 16 हजार 874 तथा महिला 10 लाख 19 हजार 70 है। टोंक जिले की 8 विधानसभा सीट पर 11 लाख 16 हजार 904 मतदाता है। इसमें पुरुष 5 लाख 73 हजार 172 तथा महिला मतदाता 5 लाख 43 हजार 727 है। इसी प्रकार सवाईमाधोपुर जिले में 10 लाख 19 हजार 45 मतदाता है। इसमें महिला 4 लाख 75 हजार 343 तथा पुरुष मतदाता 5 लाख 43 हजार 702 हैं। सवाईमाधोपुर में 9 तथा टोंक में 5 ट्रांसजेंडर है।
गत चुनाव का नतीजा
वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में हरीश चंद्र मीना के बड़े भाई और पूर्व केंद्रीय मंत्री नमोनारायण मीना कांग्रेस के प्रत्याशी थे। तब कांग्रेस करीब 1.11 लाख से ज्यादा वोट से हारी थी। भाजपा के सुखबीर ङ्क्षसह जौनापुरिया को 6 लाख 44 हजार 319 मत मिले थे। वहीं नमोनारायण मीणा को 5 लाख 33 हजार 28 वोट ही मिले थे। पिछले चुनाव में भाजपा को 52.24 फीसदी तो कांग्रेस को 43.21 फीसदी मत प्राप्त हुए थे।
बैनर पोस्टर हटाए
आचार संहिता लागू होने के साथ टोंक में नगर परिषद तथा जिले में सम्बन्धित नगर निकाय ने बैनर पोस्टर हटाने शुरू कर दिए हैं। इसके लिए टीमों का गठन किया गया है जो 24 घंटे में कार्रवाई पूरी करेंगे।
दोनों दलों के हैं 4-4 विधायक
टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा सीट में कुल 8 विधानसभा सीट है। इसमें टोंक से सचिन पायलट, गंगापुर से कांग्रेस के रामकेश मीना, बामनवास से इंद्रा मीना और देवली-उनियारा से खुद हरीश मीना विधायक हैं। सवाई माधोपुर से भाजपा के किरोड़ीलाल मीना, खंडार से जितेंद्र गोठवाल, निवाई से रामसहाय वर्मा और मालपुरा से कन्हैयालाल चौधरी विधायक हैं। इनमें किरोड़ी लाल और कन्हैयालाल राज्य सरकार में मंत्री है।
नतीजों में भाजपा आगे
टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा सीट 2008 में परिसीमन के दौरान बनी थी। अब तक हुए तीन चुनाव में दो बार भाजपा और एक बार कांग्रेस के सांसद बने हैं। साल 2009 के लोकसभा चुनाव में यहां कांग्रेस के नमोनारायण मीना ने भाजपा के किरोड़ी ङ्क्षसह बैंसला को चुनाव हराया था। मीना की जीत का अंतर करीब 300 से ज्यादा वोट का ही था। इसके बाद नमोनारायण को यूपीए सरकार में मंत्री बनाया गया था। गत दो चुनाव में भाजपा जीत दर्ज कर रही है।
2019 में 19 लाख से अधिक थे मतदाता
टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा सीट के लिए 2019 में कुल 19 लाख 43 हजार 668 मतदाता में से 12 लाख 28 हजार 509 ने मतदान किया था। इसमें 663816 पुरुष तथा 564693 महिलाओं ने मतदान किया था। इसमें पुरुषों का 64.96 तथा महिलाओं का 61.26 प्रतिशत मतदान हुआ था। दोनों जिलों के लोकसभा क्षेत्र में कुल मतदान में पुरुष कुल 10 लाख 21 हजार 907 तथा महिला कुल 9 लाख 21 हजार 760 मतदाता थे। इनमें से 6 लाख 63 हजार 816 पुरुषों ने तथा 5 लाख 64 हजार 693 महिलाओं ने मतदान किया था।
पिछली बार 63 फीसदी से अधिक पड़े वोट
2019 के चुनाव का वोट प्रतिशत 63.21 रहा था। इसमें 19 लाख 43 हजार 668 मतदाताओं में से 12 लाख 28 हजार 509 ने मतदान किया था।
नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्यरत रहेगा
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौम्या झा ने बताया कि नियंत्रण कक्ष के प्रभारी उपखंड अधिकारी पीपलू कपिल शर्मा एवं सहायक प्रभारी अधिकारी सुगर ङ्क्षसह मीणा को बनाया है।
इसके दूरभाष नंबर 01432.247401 है।
जिले में धारा 144 लागू: जिला मजिस्ट्रेट ने जिले में धारा 144 लागू कर दी है। आगामी आदेश तक जिले में निषेधाज्ञा लागू रहेगी। उपखंड मजिस्ट्रेट की अनुमति के बिना जुलूस, सभा, धरना, रैली एवं भाषणों पर रोक रहेगी तथा ध्वनि प्रसारण यंत्र का प्रयोग नहीं किया जा सकेगा। इसके अलावा किसी भी तरह का सोशल मीडिया या इंटरनेट से धार्मिक, सामाजिक वैमनस्यता एवं उन्माद तथा जातिगत द्वेषता का दुष्प्रचार नहीं करेगा। कोई भी व्यक्ति मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे एवं चर्च आदि धार्मिक स्थानों पर चुनाव का प्रचार नहीं कर सकेगा।
आचार संहिता लगने के बाद नहीं कर सकते ये काम
लोकलुभावन घोषणाएं नहीं कर सकेगी सरकार
सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग पर रहेगी पैनी नजर
जाति, धर्म और क्षेत्र से संबंधित मुद्दे नहीं उठा पाएंगे राजनीतिक दल और उम्मीदवार
धन-बल और बाहुबल के प्रयोग पर भी होगी सख्ती
सरकारी संपत्ति पर नहीं लगा सकेंगे कोई राजनीतिक विज्ञापन
सरकारी संपत्तियों, कार्यालयों से हटेगी जनप्रतिनिधियों और प्रचार सामग्री की फोटो
रियायती दर और व्यक्तिगत लाभ की योजनाओं में नहीं जोड़े जा सकेंगे लाभार्थियों के नाम
सरकारी योजनाओं का प्रचार भी थमेगा
सरकारी वाहन का चुनाव में नहीं कर सकेंगे उपयोग
यह रहेगा चुनाव कार्यक्रम
नामांकन की शुरुआत - 28 मार्च
नामांकन की अंतिम तिथि - 4 अप्रेल
नामांकन पत्रों की जांच- 5 अप्रेल
नाम वापसी की अंतिम तिथि - 8 अप्रेल
मतदान - 26 अप्रेल
मतगणना - 4 जून
Published on:
17 Mar 2024 08:29 pm
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
