
टोंक. कांग्रेस कार्यकर्ता गुरुवार को सडक़ों पर उतर आए। उन्होंने ऊंट व बैल गाड़ी पर बाइकें व सिलेण्डर रखकर प्रदर्शन किया।
टोंक.
लगातार बढ़ रही महंगाई तथा कु्रड ऑयल के कम होने के बावजूद बढ़ रहे डीजल-पेट्रोल व गैस के दामों के चलते कांग्रेस कार्यकर्ता गुरुवार को सडक़ों पर उतर आए। उन्होंने ऊंट व बैल गाड़ी पर बाइकें व सिलेण्डर रखकर प्रदर्शन किया। कुछ कारों को ऊंट गाडिय़ों से बांधकर तथा बाइकों को पैदल घसीटकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
उनकी रैली डाक बंगले से रवाना हुई। इससे पहले डाक बंगले में हुई बैठक में पूर्व केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री नमोनारायण मीणा ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में बेतहाशा कमी आई है। इसके बावजूद जनता को पेट्रोल व डीजल बढ़ी हुईदरों पर उपलब्ध कराया जा रहा है।
इससे बढ़ रही महंगाई से सर्वाधिक निर्धन व किसान परेशान हैं। पूर्व मंत्री भरोसीलाल जाटव ने कहा कि आयात किए जा रहे कच्चे तेल पर भाजपा सरकार 100 प्रतिशत से अधिक टैक्स लगा रही है। एनडीए सरकार में कच्चे तेल की कीमत 108.6 डॉलर प्रति बैरल थी। ऐसे में पेट्रोल 73.16 रुपए प्रति लीटर मिल रहा था। अब कच्चे तेल की कीमत महज 54.2 डॉलर प्रति बैरल होने के बावजूद पेट्रोल उसी दर पर मिल रहा है।
जिलाध्यक्ष रामबिलास चौधरी ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट करीब 42 महीने से चल रही है। इसके बावजूद लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद कार्यकर्ता व पदाधिकारी बैल व ऊंट गाड़ी पर प्रदर्शन करते हुए रवाना हुए। वे पटेल सर्किल, घंटाघर होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान पूर्व विधायक कमल बैरवा, महामंत्री दिनेश चौरासिया, प्रवक्ता यूसुफ यूनिवर्सल, सुनील बंसल, प्रदेश सचिव प्रशांत बैरवा, देवकरण गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष किशनलाल फगोडिय़ा, जर्रार अहमद, सलीमुद्दीन खान, कैलाशीदेवी मीणा, खेलकूद जिलाध्यक्ष इम्तियाज खान, महिला जिलाध्यक्ष जेबा खान, महावीर तोगड़ा, तुर्राब अली, रामदेव, हरिभजन, किशन लाल, पोखर सैनी, विशाल, चन्द्रप्रकाश आदि ने प्रदर्शन किया।
Published on:
29 Sept 2017 08:26 am
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
