जाट सेना ने भी ज्ञापन सौंपा
निवाई. राजस्थान जाट सेना के युवाओं ने उपखण्ड अधिकारी हरिताभ आदित्य को फिल्म पद्मावत के विरोध मे ज्ञापन दिया। उन्होंने फिल्म पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि फिल्म पर रोक नहीं लगी तो जाट युवाओ की ओर से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों मे अनिल जाट, सुनील जाट, रोहित चौधरी, आसाराम जाट, हेमराज चौधरी, मोनू चौधरी, मासूम जाट, लखन जाट, अजय जाट, हितेश जाट, बनवारी सिंह, राम सिंह, श्योजी राम, राजकुमार राधेश्याम, रामलाल आदि युवा मौजूद थे।