
टोंक में पंचायत समिति कार्यालय परिसर में यज्ञ करते कर्मचारी।
टोंक. विभिन्न मांगों को लेकर मनरेगा तथा पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन के कर्मचारियों के चल रहे धरने से सरकारी काम ठप हो गए हैं। ऐसे में लोगों को परेशानी हो रही है। मनरेगा कार्मिक गत 30 अप्रेल से पंचायतीराज कर्मचारी गत 24 मई से सामूहिक धरने पर है। इसके चलते मनरेगा कार्य पूरी तरह से ठप हो गया है। इन दिनों महज 13 हजार श्रमिक कार्यकर रहे हैं, जबकि ये संख्या डेढ़ लाख होनी चाहिए।
इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना भी ठप हो गई है। लोगों के आवास स्वीकृत नहीं हो पा रहे हैं। वहीं उन्हें सहायता राशि भी नहीं मिल रही है। लोग प्रति दिन पंचायत समिति तथा जिला परिषद के चक्कर लगा रहे हैं। अधिकारी भी उन्हें महज आश्वासन के अलावा कुछ नहीं दे रहे हैं। दोनों संगठनों के कर्मचारियों ने मांगों के निस्तारण के लिए सरकार को सदबुद्धि देने के लिए यज्ञ का आयोजन किया।
इसमें कर्मचारियों ने आहुतियां दी। जिलाध्यक्ष महावीर धाकड़ ने बताया कि ने बताया कि यज्ञ में भगवान सहाय शर्मा, कैलाश शर्मा, आराधना शर्मा, निशा मीणा, आरीफा परवीन, विमला गुर्जर, स्नेहलता, पवन, रामराय आदि ने आहुतियां दी। महावीर ने बताया कि कर्मचारीे डाक बंगले से वाहन रैली निकालेंगे। ये रैली सिविल लाइन, डिपो, बड़ा कुआं, काफला बाजार, सुभाष बाजार व घंटाघर होते हुए कलक्टे्रट पहुचकर प्रदर्शन करेंगे।
कर्मचारी संगठन की मांगे पूरी करें
देवली . देवली के मंत्रालयिक कर्मचारी मंगलवार को भी पंचायत समिति परिसर में धरने पर रहे। मंत्रालयिक कर्मचारी ग्राम पंचायत से लेकर विभाग स्तर पर शासन की रीढ़ की हड्डी के रूप में कार्यरत है। मनरेगा के कर्मचारी सालों से संविदा का दंश झेल रहे हैं, जो सरकार की योजनाओं व नीतियों को अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम कर रहे है। इस दौरान धरने पर ब्लॉक अध्यक्ष भरत कुमार शर्मा, कौशल किशोर पारीक, योगेन्द सिंह, पीयूष गौतम, देवेन्द्र वर्मा, हेमलता आदि उपस्थित थे।
निवाई. पंचायत समिति मे सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन करके धरने पर रहे। संघ के अध्यक्ष रामकिशोर मीणा ने बताया कि विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारियों ने सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया। गया, जिसमें सभी मंत्रालयिक कर्मचारियों ने मंत्रोचार के साथ यज्ञ में आहुतियां देकर धरना प्रदर्शन किया।.
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष लोकेश वर्मा, जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र चौधरी, सचिव सुनिल गुर्जर, संगठन मंत्री कविता कसोटिया, प्रवक्ता प्रेमचन्द माली, राजेन्द्र महावर, उपाध्यक्ष शिवदयाल बैरवा, उपाध्यक्ष मीरा चौधरी, भूपेन्द्र कुमार, राजबाला, मंत्री सोनू कुमारी, चन्दा किराड, अन्जली चौहान, अनोखी मीणा, सुनिता आदि मौजूद थे।

Published on:
30 May 2018 02:45 pm
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
