टोंक। कोतवाली थाने में किसी मामले में आए एक जने ने कांस्टेबल पर चाकू से हमले का प्रयास किया। बाद में कांस्टेबल और उक्त युवक के बीच कोतवाली थाने के बाहर मुख्य सडक़ पर करीब डेढ़ मिनट तक हाथापाई चलती रही। बाद में लोगों तथा अन्य पुलिस वालों ने उन्हें अलग किया और युवक को हिरासत में ले लिया। हालांकि युवक मानसिक रूप से कमजोर निकला। जिसे पुलिस ने उसकी मां के हवाले कर दिया। यह मामला रविवार दोपहर का है। इसका खुलासा तब हुआ जब किसी ने पुलिस कांस्टेबल और युवक के बीच हुई हाथापाई का वीडियो वायरल कर दिया।