
बलात्कार पीडि़त दलित परिवार को मिल रही है धमकियां, फायरिंग कर भागे आरोपी
सदर थाना प्रभारी मुकेश यादव ने बताया कि एक व्यक्ति ने सूचना दी कि देर रात बाइक पर सवार bike rider युवकों ने गांव में पहुंच कर झाडिय़ों में से टॉर्च जलाकर देखा। उस समय गांव में लाइट नहीं आ रही थी। युवकों ने हवा में फायरिंग की, जिसके बाद ग्रामीण एकत्र हो गए।
read more:फायरिंग में एक जना घायल, कोटा रैफर
हालांकि फायर कितने गए इसकी पुष्टि ग्रामीणों व पुलिस ने नहीं की है। ग्रामीणों उनका पीछा किया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। सूचना पर सदर थाना प्रभारी यादव एवं गुंसी चौकी प्रभारी मय पुलिस जाप्ते के मौके पर पहुंचे, जिन्होंने आस-पास के ढाणियों में एवं खेतों में आरोपियों की तलाश की, लेकिन कोई नहीं मिला।
ग्रामीणों ने बताया कि बलात्कार की घटना के बाद गांव में भय का माहौल बना हुआ है, जिससे ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। सदर थाना प्रभारी यादव ने बताया कि पुलिस को सूचना देने वाला किशनलाल भी नशे में धुत था।
दस दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली
सदर थाना क्षेत्र की इस ढाणी में 16 जून को नाबालिग के साथ सामूहिक बलात्कार कर हत्या करने का प्रयास किया गया। इसका मामला 19 जून को सदर थाने में दर्ज कराया गया था। घटना के दस बाद भी पुलिस के हाथ खाली है।
इधर,पीडि़त परिवार निरन्तर मिल रही धमकियों से घबराया हुआ है। इधर, पुलिस उपाधीक्षक अंजुम कायल ने बताया कि घटना के दूसरे दिन से ही आरोपी ढाणी से फरार है। आरोपियों को पकडऩे के लिए दबिश दी गई है, अभी सफलता नहीं मिली है।
tonk News in Hindi, Tonk Hindi news
Published on:
27 Jun 2019 08:48 pm
