कुछ समय पूर्व ही पिता ममता को लेकर उसके ससुराल लुहारी गया, लेकिन वहां उसे रखने से इन्कार कर दिया। इससे विवाहिता तनावग्रस्त थी। इसके चलते उसने शाम को विषाक्त पदार्थ का सेवन लिया। तबीयत बिगडऩे पर उसे अस्पताल भर्ती कराया। जहां उसे कोटा रैफर कर दिया, जिसकी रविवार रात ही उपचार के दौरान मौत हो गई। इधर, सूचना पर पहुंची हनुमाननगर पुलिस ने मृतका के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां से पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के हवाले कर दिया। मामले में मृतका के पिता आत्माराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।