इस दौरान ३२ उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। बिजली कर्मियों ने इन उपभोक्ताओं के मीटर खोल लिए गए तथा १० लाख रुपए का जुर्माना किया गया। सहायक अभियन्ता ने बताया कि दस दिन में जुर्माना राशि जमा नहीं कराने पर बिजली थाने में मामला दर्ज कराया जाएगा। टीम में डी. के. जैन, एन. डी. शेख, त्रिभुवन कुमार, भरतकुमार विजय, मनीष मीणा, धर्मसिंह मीणा, मानसिंह मीणा, अजय मीणा, देशराज व विक्रम मोदी आदि शामिल थे।