
दो बच्चों की मौत के बाद जागा विभाग, मेहमूदनगर में करवाई फोगिंग
उनियारा. क्षेत्र के देवली पंचायत अन्तर्गत मेहमूदनगर में अज्ञात बीमारी से दो दिन पूर्व एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत हो जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को गांव में फोगिंग करवाया। ब्लॉक मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.रविन्द्र खिंची ने बताया कि गांव में संभावित डेंगूू, मलेरिया अथवा अन्य किसी बीमारी को देखते हुए फोगिंग करवाई गई है। ग्रामीणों की घर-घर जाकर उनके स्वास्थ्य की जांच की गई।
साथ ही उन्हें टंकियों में पानी बदलने, अपने घरों के आस-पास सफाई रखने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त गांव एवं उसके आस-पास पानी से भरे गड्ढोंं में कीटनाशक डलवाया। 20 रोगियों की रक्त पट्टिकाएंं ली। उन्होंने बताया कि उक्त बच्चों की मृत्यु किस रोग से हुई है। ऐसी जानकारी स्पष्ट रूप से सामने नहीं आई है। फोगिंग एवं स्वास्थ्य सम्बन्धी गतिविधियां करने वाले दल में वैक्सीनेटर छप्पन लाल कलाल, हरीराम गूर्जर, रमेश सैनी तथा मोजीराम मीणा आदि शामिल थे।
नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित
उनियारा. कस्बा के कटला गेट के निकट सरस्वती विद्या मंदिर उनियारा एवं बालाजी ईनएनटी हास्पिटल जयपुर के संयुक्ततत्वावधान में नि:शुल्क चिकित्सा एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर आयोजक राहुल शर्मा ने बताया कि उच्च प्राथमिक सरस्वती विद्या मंदिर उनियारा के सौजन्य से आयोजित शिविर में डॉ. महेन्द्र कुमावत एवं सहयोगी प्रशिक्षित डॉक्टर्स के द्वारा जांच कर उपचार किया गया।
शिविर में इस दौरान करीब 117 मरीजों का जांच कर नि:शुल्क उपचार कर दवाइयां दी गई। इस दौरान संस्था के राजेश शर्मा, प्रवीण सिंह चौहान, प्रवीण शर्मा, कुशाल शर्मा, राहुल शर्मा, रतनलाल जैन, रामचरण सैन आदि जनों से शिविर में पहुंचे मरीजों का सहयोग किया। निस.
Published on:
14 Oct 2019 09:01 am
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
