
सतर्कता दल ने बिजली चोरी के तीन दर्जन मामले पकड़े, साढ़े 4 लाख का लगाया जुर्माना
देवली. जयपुर विद्युत वितरण निगम के सतर्कता दल ने शनिवार को क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में कार्रवाई करते हुए बिजली चोरी के करीब तीन दर्जन मामले पकड़े है। जिन पर दल के अभियंताओं ने आर्थिक जुर्माना लगाया है।
कनिष्ठ अभियंता चन्द्रशेखर ने बताया कि उक्त कार्रवाई कासीर, टगरा कॉलोनी, हनुमानपुरा, नयागांव, गोठड़ा, पनवाड़, चांदली गांव में की गई।
इन गांवों में सीधे बिजली चोरी करने, मीटर से छेड़छाड़ कर व सर्विस लाइन से छेड़छाड़ कर बिजली चोरी करने के 34 मामले पकड़े गए, जिन पर सतर्कता दल के अभियंताओं ने 4 लाख 65 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। वहीं इसमें कुछ राशि मौके पर भी वसूल की गई।
उन्होंने बताया कि शेष उपभोक्ताओं को राशि जमा कराने के निर्देश दिए है। ऐसा नहीं करने पर सम्बधित उपभोक्ता पर विद्युत थाने में मामला दर्ज कराया जाएगा। सतर्कता दल में अधिशाषी अभियंता देवली महेश कुमार, सहायक अभियंता डी. के. जैन सहित अभियंता व निगम कर्मचारी मौजूद थे।
बिजली चोरी के 13 मामले दर्ज
टोंक. विद्युत चोरी निरोधक थाना पुलिस ने बिजली चोरी के 13 मामले दर्ज किए हैं। थाना प्रभारी धन्नालाल ने बताया कि पुलिस ने टोडारायसिंह क्षेत्र के भंवरलाल जाट, रामसुख जाट, रामकिशन जाट, मूलसिंह, शंकरलाल जाट, दूनी क्षेत्र के शाहरूख खान, रामेश्वर बैरवा, गोपाल बैरवा, टोंक में छावनी के रामेश्वर गुर्जर, मोहम्मद शरीफ, आरिफ खान, उस्मान खान व असलम खान के खिलाफ मामला दर्जकिया गया है।
चोरी कर बेची माइक-मशीन जयपुर से जब्त
दूनी. राजमहल में वनमाता की प्रतिमा खण्डित कर सामान चुरा ले जाने मामले में दो दिन के रिमाण्ड पर चल रहे दोनों आरोपियोंं को दूनी न्यायालय में पेश करने पर न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उन्हें फिर एक दिन के रिमाण्ड पर पुलिस को सौंप दिया।
वहीं पुलिस ने दो दिन की रिमाण्ड अवधि में आरोपी की ओर से बेची माइक मशीन को जयपुर स्थित एक दुकान से जब्त कर लिया। थानाप्रभारी बाबूलाल टैपण ने बताया कि आरोपी देवलियाखुर्द थाना कैकड़ी जिला अजमेर निवासी शंकरलाल कुम्हार व मोर थाना टोड़ारायसिंह निवासी मुकेश बैरवा है।
Updated on:
13 Oct 2019, 2:32 PM IST
Published on:
13 Oct 2019, 2:32 PM IST
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.