2 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कृषि मंत्री किरोड़ी मीणा की कार और बाइक में टक्कर, बुजुर्ग गंभीर, खुद मंत्री ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

टोंक जिले के कौथून-लालसोट सड़क मार्ग पर शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की कार एक मोटरसाइकिल से भिड़ गई।
less than 1 minute read
Google source verification

टोंक

image

kamlesh sharma

Nov 01, 2025

फोटो पत्रिका

टोंक। टोंक जिले के कौथून-लालसोट सड़क मार्ग पर शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की कार एक मोटरसाइकिल से भिड़ गई। हादसा निवाई क्षेत्र के करेड़ा बुजुर्ग मोड़ के पास हुआ।

टक्कर में मोटरसाइकिल सवार 60 वर्षीय बाबूलाल महावर पुत्र रेवड़मल महावर निवासी दयालपुरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कृषि मंत्री बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलने पर दतवास पुलिस मौके पर पहुंची।

इस बीच मंत्री डॉ. मीणा घायल को अपनी कार में बैठाकर खुद लालसोट अस्पताल ले गए। उनकी कार क्षतिग्रस्त हो जाने पर वे अपने काफिले की दूसरी कार में सवार होकर रवाना हुए। सूचना मिलने पर दत्तवास थाना प्रभारी कालूराम मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को सुरक्षित खड़ा किया।