टोंक। राजस्थान उपचुनाव की सभी सात विधानसभा सीटों का परिणाम आ गया है। झुंझुनूं, खींवसर, देवली-उनियारा, सलूंबर और रामगढ़ में बीजेपी ने जीत दर्ज की। वहीं, चौरासी सीट पर बाप और दौसा में कांग्रेस ने परचम लहराया है। हम बात कर रहे हैं, उस सीट की जो वोटिंग के दिन से ही खूब चर्चा में रही। एसडीएम थप्पड़कांड में जेल की हवा खा रहे नरेश मीणा ने हार के बाद भी देवली उनियारा में कमाल कर दिया। साथ ही कांग्रेस का ऐसा हाल कर दिया कि वो तीसरे स्थान पर लुढ़क गई।