Rajasthan By-Election Result 2024: राजस्थान में सात विधानसभा क्षेत्रों झुंझुनूं, रामगढ़, दौसा, देवली-उनियारा, खींवसर, सलूम्बर और चौरासी के उपचुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज सुबह आठ बजे शुरु हो गई। इस बीच देवली-उनियारा सीट पर सभी की नजरें गढ़ी हुई हैं। दरअसल यहां पर निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीना के थप्पड़कांड से जमकर बवाल मचा था।