नगरफोर्ट थानाधिकारी रघुवीर सिंह ने बताया कि देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव के दौरान एसडीएम से मारपीट, राजकार्य बाधा समेत कई धाराओं में निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा एवं अन्य समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। जिसमें पुलिस गिरफ्तारी के दौरान गिरफ्त से छुड़ाकर ले जाने का मामला भी है।