भाजपा के पूर्व प्रत्याशी विजय सिंह बैंसला ने भी शनिवार को समरावता गांव पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान एक युवती विजय बैंसला से लिपटकर रोने लगी। युवती ने बैंसला से कहा कि पुलिस ने उसके भाई को पकड़ा है, जिसे बचा लो। युवती ने रोते बिलखते हुए कहा कि पुलिस उसे मार देगी। इस पर बैंसला ने कहा कि अब कुछ नहीं होगा, मैं आगे बात करूंगा। साथ ही कहा कि पूरे मामले की जांच जारी है और जो भी दोषी होगा, उसे सजा दिलाई जाएगी।