14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भगवान परशुराम की तरह अन्याय का करे विरोध

निवाई. बड़ी का मंदिर प्रांगण में राजस्थान ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में भगवान परशुराम जयंती मनाई गई। जयंती समारोह की शुरुआत भाजपा शहर अध्यक्ष रामअवतार घाटी, आदि गौड़ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष रामलाल पंडा ने दीप प्रज्वलित कर की।

less than 1 minute read
Google source verification
tonk

निवाई में बड़ी का मन्दिर में पूजा-अर्चना करते विप्रजन।

निवाई. बड़ी का मंदिर प्रांगण में राजस्थान ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में भगवान परशुराम जयंती मनाई गई। जयंती समारोह की शुरुआत भाजपा शहर अध्यक्ष रामअवतार घाटी, आदि गौड़ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष रामलाल पंडा ने दीप प्रज्वलित कर की। इस अवसर पर वैद्य भगवान सहाय शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम ने मानव समाज को अन्याय का विरोध करने के लिए प्रेरित किया।

हम सभी को उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। इस मौके पर प्रभुदयाल गुंसी, गौड़ समाज अध्यक्ष रामलाल पंडा एवं भाजपा शहर अध्यक्ष रामअवतार घाटी ने भी विचार व्यक्त किया। इस दौरान सत्संग भी किया गया। अन्त में भगवान की आरती कर प्रसाद वितरित किया गया।

इस दौरान पण्डित मधुसूदन शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा,भंवर जुझारपुरा, किशन बाबा, श्यामसुन्दर शर्मा, कैलाश ओझा, राजू शर्मा ढाबा, राधेश्याम जुझारपुरा, रामप्रसाद शर्मा, बद्रीनारायण शर्मा, सुनील शर्मा, शम्भुदयाल ओझा मौजूद थे।


प्रतिभाओं का किया सम्मान

पीपलू.राजस्थान ब्राह्मण महासभा समिति पीपलू की ओर से परशुराम जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। अध्यक्ष हरिशंकर त्रिपाठी ने बताया कि सुबह श्रीचारभुजानाथ मंदिर से शोभायात्रा बैण्डबाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा मुख्य बाजार से होती हुई शिवालय प्रांगण में पहुंची। जहां आयोजित धर्मसभा की अध्यक्षता भंवरलाल दाधीच ने की। समारोह के अतिथि मधुसूदन शर्मा व नंदकिशोर शर्मा रहे।


समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल रही 9 प्रतिभाओं का त्रिपाठी फाउंडेशन की ओर से सम्मान किया गया। इस मौके भंवरलाल शर्मा, राजेन्द्र शास्त्री, देवीनारायण, रामकल्याण, गिर्राज, केदारनारायण, आशीष, राजेश आदि उपस्थित थे।