2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video: जाम लगाकर प्रदर्शन करने के बाद टूटी प्रशासन की नींद, मौके पर पहुंच अधिकारियों ने हटवाया अतिक्रमण तब खोला जाम

नाली, सडक़ व सीवरेज आदि की मांग को लेकर लोगों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचे एसडीओ व पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 25 Feb 2018, 9:11 AM IST

अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई

टोंक.एसडीओं ने मौके पर ही जेसीबी मंगाकर लोगों की ओर से किए गए अतिक्रमण को हटवाने की कार्रवाई शुरू कर दी।

टोंक. शहर से डाइट रोड जा रहे मार्ग पर शनिवार सुबह लोगों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप था कि नाली, सडक़ नहीं होने से घरों से निकला पानी मार्ग में भर रहा है। सूचना पर पहुंचे एसडीओ व पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। इसके बावजूद नहीं मानने पर एसडीओं ने मौके पर ही जेसीबी मंगाकर लोगों की ओर से किए गए अतिक्रमण को हटवाने की कार्रवाई शुरू कर दी।

शहर के जेल रोड से डाइट की ओर जा रहे मार्ग में नाली, सडक़ व सीवरेज आदि की मांग को लेकर लोगों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही उपखण्ड अधिकारी प्रभातीलाल जाट, शहर कोतवाल आदि मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। इसके बावजूद लोग ठस से मस नहीं हुए।


इसी बीच एसडीओ प्रभातीलाल जाट को सडक़ के समीप ही बने चबूतरे व नालियों पर अतिक्रमण दिखाई दिया। इस पर उन्होंने जेसीबी मंगाते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। इस पर जाग लगा रहे लोगों ने तेवर बदलते हुए खुद ने ही जाम हटा दिया।


इस मौके पर कांग्रेस के पदाधिकारी दिनेश चौरासिया, रामलाल सण्डीला, छोटूलाल सैनी, देवीसिंह, आशाराम, राहुल आदि मौजूदथे। कांग्रेस के जिला महामंत्री दिनेश चौासिया, रामलाल सण्डीला ने आरोप लगाया कि प्रशासन अतिक्रमण की आड़ में गलती छिपाने की कोशिश कर रहा हैं। मूलभूत सुविधाओं की कमी के बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा।


जल संकट गहराया

आवां. जल संकट से जूझती महिलाओं ने खाली मटके लेकर जलदाय विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर मीठे पानी की मांग की है। सरपंच राधेश्याम चन्देल ने महिलाओं को समझाकर बीसलपुर का पानी उपलब्ध कराने के लिए चल रही उच्च स्तरीय कार्रवाई की जानकारी दे मामले को शान्त कराया। मोनिका, नितेश, निर्मला, बदरी, रेणू, राजकुमारी, पद्मा आदि ने बताया कि जल-प्रदाय योजना के अन्तर्गत पानी आने का अन्तराल बढ़ता जा रहा है। मोहल्ले मे नलों में गत 10 दिनों से पानी नहीं टपका है।

गांव की ट्यूबवैल व हैण्डपम्पों का पानी पीने योग्य नहीं है। मीठा पानी तो दूर दराज मे भी नहीं मिल रहा है। गांव के जल स्रोत भी सूखने से जल संकट गहराता जा रहा है। सरपंच चन्देल ने बताया कि नई ट्यूबवैल खुदवाने के लिए पंचायत की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार से बीसलपुर परियोजना के लम्बित चल रहे प्रस्तावों की स्वीकृति के लिए पत्र लिखा गया है।